Hindi Essay, Nibandh on “Bharat Shanti-Priya Desh”, “भारत-शांतिप्रिय देश” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.
भारत-शांतिप्रिय देश
Bharat Shanti-Priya Desh
भारत ही वह देश है जिसने विश्व को ज्ञान दिया। इसी पावन भूमि से वेदों, उपनिषदों एवं गीता की वाणी गूंजी। इसी महान और उदात्त संस्कृति के कारण ही यह संसार के सभी देशों में शिरोमणि कहलाया। हमारी पावन भूमि ने सदा शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। जो भी यहाँ आया, यहीं का होकर रह गया। ‘यह मेरा है यह तेरा (पराया) है।’ ऐसी गणना संकीर्ण चित्त वाले किया करते हैं। भारतवासियों के लिए तो यह संपूर्ण पृथ्वी एक कुटुंब की भाँति है। अत्यंत शांतिप्रिय, उदार तथा समन्वयवादी होने के कारण हमने अनेक मतों को आत्मसात कर लिया है। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चिद् दुखभाग्भवेत्’ यही हमारी संस्कृति का आदर्श है। हमने समूचे विश्व को पंचशील और शांति का पाठ पढ़ाया है। आज भी भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन का प्रमुख सदस्य होने के कारण विश्व शांति में अहम भूमिका निभा रहा है।