Home » Children Story » Hindi Moral Story “Durlab ko na sataiye” “दुर्बल को न सताइए” Best Motivational Story of “Harun-Al-Rashid”.

Hindi Moral Story “Durlab ko na sataiye” “दुर्बल को न सताइए” Best Motivational Story of “Harun-Al-Rashid”.

दुर्बल को न सताइए

Durlab ko na sataiye 

बगदाद का बादशाह हारूँ-अल-रशीद ने प्रजा पर ‘नमक-कर’ लगाया और नगर में डौंडी पिटवाई कि हर नागरिक को अपनी आय की पच्चीस प्रतिशत राशि नमक-कर के रूप में बादशाह के खजाने में जमा करनी होगी। नगर में हाहाकार मच गया, मगर बादशाह के आदेशों का उल्लंघन करने की किसी में हिम्मत नहीं थी।

दूसरे ही दिन एक गरीब किसान बादशाह के पास आया और उसने विनम्र शब्दों में कहा, “जहाँपनाह, धृष्टता क्षमा करें, यदि आप नमक-कर लगाने का प्रयोजन बता सकें, तो मेरा समाधान हो सकता है।”

“अवश्य,” बादशाह बोला, “सुनो, मेरी प्रजा मेरे बच्चों जैसी है। मैं: तुम सबकी रक्षा एक पिता के समान करता हूँ। तुम पर जब भी कोई आपदा आती है, तो मैं चिंतित हो जाता हूँ। तुम्हारी भूख का शमन करने के लिए तुम्हारे भोजन की व्यवस्था करता हूँ। यानी तुम्हारी सुख-सुविधा का मैं बराबर ख्याल करता हूँ और बेटे, इन सब बातों के लिए पैसों की आवश्यकता होती है या नहीं? बस इसीलिए मैं तुमसे अल्प मात्रा में नमक-कर ले रहा हूँ। क्यों बात ठीक है न?”

किसान बोला, “जहाँपनाह, आप ठीक कहते हैं। मुझे विश्वास हो गया है कि आप जो यह कर लगा रहे हैं, वह हमारी भलाई के लिए ही है। मुझे भी इससे सीख मिल गई है। अब मैं भी इसका प्रयोग अपने घर में करूँगा।”

“वह कैसे ?” बादशाह ने पूछा किसान ने जवाब दिया, “गरीबपरवर, मैंने एक कुत्ता पाल रखा है। मुझे उसका बराबर ख्याल रहता है। जब भी उसे चोट वगैरह लगती है, मैं अपने बच्चे की तरह उसकी सेवा-शुश्रूषा करता हूँ; भूख लगती है तो उसे रोटी देता हूँ। मगर जब कल सुबह भूख लगने पर वह मेरे तलुवे चाटेगा, तो मैं उससे कहूँगा- ‘मेरे बेटे, तू भूखा है इसका मुझे एहसास है। ठहर, मैं इसका इंतजाम करता हूँ।’ और फिर एक छुरी लाकर उससे उसकी पूँछ का एक छोटा टुकड़ा काटकर उसके सामने रखूँगा और कहूँगा-‘मेरे बेटे, मैं तेरी रक्षा अपने बच्चों की तरह करता हूँ। मुझे तेरी भलाई का हमेशा ख्याल रहता है, इसीलिए तेरी पूँछ का एक छोटा-सा टुकड़ा काटकर तुझे दिया है। तू इसे खा और संतुष्ट हो जा।’

यह सुनते ही बादशाह को अपनी गलती महसूस हुई और उसने दूसरे दिन ही नमक-कर उठा लिया।

Related posts:

English Inspirational Story "Dead or Alive?" Moral Story for kids and Students.

Short Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Paan Wale ko Chuna ”, “पान वाले को चूना” for Kids, Educational Story...

Children Story

Hindi Moral Story "Sajjanta Kiski Adhik", "सज्जनता किसकी अधिक” for Kids, Full length Educational Sto...

Children Story

Hindi Moral Story "Jeevan ke Mod", "जीवन के मोड़” for Kids, Full length Educational Story for Studen...

Children Story

English Short, Moral Story “Not Possible to Please All” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “Better alone than in bad company" for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Moral Story

Hindi Moral Story “Balak ki Sujh-Bujh”, “बालक की सूझ-बूझ” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9,...

हिंदी कहानियां

English Short, Moral Story “Familiarity ends Fear" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Back to Square One" for Kids, Educational Story for Students of cl...

Short Story

English Moral Story "Repayment of Favor" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...

Children Story

English Inspirational Story “Thoughts Produce Results” Bedtime Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Suni Sunai Baat”, "सुनी सुनाई बात” for Kids, Full length Educational Story for St...

हिंदी कहानियां

English Short, Moral Story “The Clever King” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...

Moral Story

Short Story " Monkey Story" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...

Children Story

English Short, Moral Story “Puppies for Sale” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...

Short Story

English Short, Moral Story “Beautiful Gift” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Short Story

English Short, Moral Story “Fruits of our Prayers" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Children Story

Hindi Moral Story "Billi ka Panja", "बिल्ली का पंजा” for Kids, Full length Educational Story for Stu...

Children Story

English Short, Moral Story “Everything Changes" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Children Story

English Short, Moral Story “What We Chose" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.