Home » Children Story » Hindi Moral Story “Billi ka Panja”, “बिल्ली का पंजा” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Billi ka Panja”, “बिल्ली का पंजा” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

चार व्यापारी मित्र

गंगा नदी के किनारे कंचनपुर नामक एक गाँव बसा हुआ था। उस गाँव में अनेक तरह के काम – धाम करने वाले लोग रहते थे। उस गाँव में चार बहुत ही अच्छे मित्र रहते थे, उनका नाम गंगाधर, लीलाधर, मुकेश और संजय था। वे रुई का व्यापार करते थे।

एक बार उनके गोदामों में बहुत सारे चूहे रहने लगे। वे प्रतिदिन बहुत सारा रुई खराब कर देते थे। उन्हें रोज चूहो की वजह से रुई का बहुत नुकसान हो रहा था। एक दिन वे इसका कुछ उपाय ढूंढने के लिये सलाह करने आये।

गंगाधर बोला- मित्रों…चूहों ने हमारा बहुत नुकसान किया हैं। हमें इसका कोई उपाय सोचना चाहिये।

मुकेश ने कहा- हाँ…..यह सही बात हैं। में तो कहता हूँ कि चलो चूहों को पकड़ने वाले पिंजरा खरीद लेते हैं।

लीलाधर बोला- पिंजरा नहीं तो चूहों को मारने की दवाई ही खरीद लेते हैं। उससे चूहे मर जाएँगे।

संजय ने कहा- दोस्तों, जब चूहों को मारना ही हैं तो सबसे अच्छा हमें एक बिल्ली पाल लेनी चाहिये। बिल्ली चूहों को मार कर खा भी जायेगी और हमें कुछ खरीदना भी नहीं पड़ेगा।

बिल्ली पालने की बात सबको बहुत अच्छी लगी, उन्होंने एक बिल्ली पाल ली और उसका एक – एक पंजा आपस में बांट लिया।

गंगाधर ने आगे का दायाँ पंजा लिया।

लीलाधर ने आगे का बायाँ पंजा लिया।

पीछे का दायाँ पंजा मुकेश और,

बायाँ पंजा संजय ने लिया।

अब चारों बिल्ली के एक-एक पंजे की देखभाल करने लगे। बिल्ली रोज चूहों को खाने लगी। उनके गोदामों में चूहों की संख्या कम होने लगी, यह देख चारों मित्र बहुत खुश थे।

एक दिन बिल्ली के आगे के दायाँ पैर में कुछ चोट लग गयी, उस पैर की देखभाल गंगाधर कर रहा था। उसने बिल्ली के पैर में थोड़ा तेल लगाकर एक कपड़े से बांध दिया। बिल्ली को कुछ आराम हुआ, वह फिर चलने लगी।

रात के समय बिल्ली गोदामों में चूहे की तलाश कर रही थी, उसकी नजर एक चूहे पर गयी। बिल्ली ने उसे झपट्टा मारा, लेकिन वह चूहा भाग गया। अब बिल्ली उसका पीछा करने लगी, चूहा भागते – भागते एक जलते हुये दीपक के पास से गुजरा, बिल्ली भी उसका पीछा कर रही थी।

जैसे ही बिल्ली उस दीपक के पास से गुजरी तभी बिल्ली के पैर में जहाँ तेल और कपड़ा बंधा हुआ था, वहाँ पर आग ने पकड़ लिया। अब बिल्ली आग से छटपटा कर भागने लगी, वह घबराकर इधर से उधर भाग रही थी। उसके भागने से पूरे गोदाम में आग लग गयी।

उसी समय गंगाधर को यह बात पता चली- उसने तुरंत बिल्ली को बचा लिया, लेकिन गोदाम में रखी सारी रुई जल गयी। अब तीनों दोस्त गंगाधर पर आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि बिल्ली के जिस पंजे से आग लगी हैं वह गंगाधर का हैं।

इसलिए गंगाधर ही अपराधी हैं, उसे ही नुकसान की भरपाई करनी चाहिये। लेकिन गंगाधर ने इनकी बात मानने से मना कर दिया, अब चारों शिकायत लेकर गाँव के पंचायत पहुँचे।

पंचायत के लोगों ने इनकी बात सुनी, और फिर कहा- देखो, गंगाधर के हिस्से का जो पंजा था आग उसमें लगी थी। लेकिन अकेला पंजा तो नहीं चल सकता हैं। तुम तीनों के हिस्से के पंजा ने ही गंगाधर के हिस्से के पंजे को चलाया इसलिये नुकसान की भरपाई अकेले गंगाधर नहीं करेगा। वह अपराधी नहीं हैं। गलती तुम चारों की हैं। इसलिए नुकसान की भरपाई भी तुम चारों मिलकर करोगे। पंचायत के फैसले से सभी सहमत हो गये, फैसले से गंगाधर बहुत खुश था।

Related posts:

English Short, Moral Story “Shout in Anger” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Moral Story

Moral Story "Making a Difference" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Children Story

Short Story "The Prince and The Snake" for Children, moral story for kids in English for competition...

Children Story

Short Story "The Bonded Donkey" for Children, moral story for kids in English for competition with m...

Children Story

English Short, Moral Story “Wise are Seldom Taken In" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...

Moral Story

English Short, Moral Story “Work without Fear of Failure” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...

Moral Story

Short Story "The FOX or The LION" for Children, moral story for kids in English for competition with...

Children Story

English Short, Moral Story “The Proud Boy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Moral Story

English Short, Moral Story “The lion and the hare" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

English Short, Moral Story “Building Your House” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Short Story

Hindi Moral Story "Ekta mein Bal hai”, “एकता मे बल है” for Kids, Full length Educational Story for S...

Children Story

English Short, Moral Story “Respect the Wisdom of Elders" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...

Moral Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Pani Accha ", "किसका पानी अच्छा" for Kids, Educational Story f...

Children Story

English Short, Moral Story “Laughing Stock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Moral Story

English Short, Moral Story “Young Man’s Beautiful Plant” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Selfish Giant" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...

Moral Story

Hindi Moral Story "Chalak Lombdi", "चालाक लोमड़ी” for Kids, Full length Educational Story for Student...

Children Story

English Inspirational Story “Lincoln's Favourite Story” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Generosity" for Kids, Educational Story for Students of c...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Heavy Burden" for Kids, Educational Story for Students of class 5,...

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.