Hindi Essay, Nibandh on “मेरा प्यार भारतवर्ष “, “Mere Pyara Bharatvarsh” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.
मेरा प्यार भारतवर्ष
भारत का भौगोलिक सौंदर्य अद्वितीय है। एक ओर उत्तर में हिमालय सुशोभित है, तो दक्षिण में हिंद महासागर लहरा रहा है और पश्चिम में रेगिस्तान है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रकृति की छटा अत्यंत आकर्षक है। भारतीय संस्कृति अत्यंत प्राचीन है। विश्व की अनेक संस्कृतियाँ मिट गईं, परंतु हमारी संस्कृति आज भी जीवित है। भारतीय संस्कृति अत्यंत महान है। विभिन्नता में एकता इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। हमारी संस्कृति समन्वयवादी है। भारत शांतिप्रिय देश है। यहाँ बुद्ध और महावीर ने सदैव अहिंसा और शांति का संदेश दिया। भारत ने ही संसार को पंचशील का पाठ पढ़ाया। अनेक विभिन्नताओं के होते हुए भी आज हमारा राष्ट्र कृषि, उद्योग, तकनीकी, विज्ञान प्रत्येक क्षेत्र में लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इस प्रगति को देखते हुए यह विश्वास किया जा सकता है कि भारत जल्दी ही विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगा।