Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar – Diwali”, “मेरा प्रिय त्योहार: दीपावली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
मेरा प्रिय त्योहार: दीपावली
Mera Priya Tyohar – Diwali
हमारे देश में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक प्रिय है।
दीपावली का त्योहार आश्विन महीने की अमावस्या को आता है। स्कूल-कॉलेजों में दीपावली की लंबी छुट्टियाँ रहती हैं। दीपावली से पहले लोग अपने-अपने घर की साफ-सफाई करते हैं। घर-घर में तरह-तरह के पकवान बनाएँ जाते हैं। घरों के दरवाजों पर लोग तोरण बाँधते हैं। तथा कंदील लगाते हैं।
‘दीपावली के त्योहार पर पिताजी हमें नए कपड़े और नए जूते दिलवाते हैं। हम yिब पैटाखे फोड़ते हैं। मित्रों के साथ खूब खेलते हैं और घूमते हैं।
दीपावली के दिन हमारे घर में बड़ी चहल-पहल रहती है। घर के बाहर दरवाजे पर सुंदर रंगोली बनाई जाती है। रात को गणेशजी और लक्ष्मीजी की पूजा होती है। दीपावली के दूसरे दिन नया साल शुरू होता है। इस दिन हम पड़ोसियों और रिश्तेदारों से मिलकर ‘साल-मुबारक’ कहते हैं।
दीपावली के दिनों में हमारा सारा परिवार खुशी से झूम उठता है। इसीलिए दीपावली मेरा प्रिय त्योहार है।