Hindi Moral Story “Raja aur Chinti”, “राजा और चींटी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

राजा और चींटी

Raja aur Chinti

एक राजा था। एक बार वह लड़ाई में हार गया। दुश्मन से जान बचाने के लिए वह एक पहाड़ की गुफा में जाकर छिप गया।

राजा ने गुफा में एक चींटी को देखा। वह गुफा की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। चींटी दीवार पर चढ़ती और फिर नीचे गिर पड़ती थी। इस तरह वह कई बार नीचे गिरी। आखिर वह दीवार पर चढ़कर ऊपर पहुँचने में सफल हो गई।

चींटी से राजा को सीख मिली। उसने फिर से सेना तैयार की दुश्मन पर चढ़ाई कर दी। इस बार लडाई में उसकी जीत हुई। सच है, जो कोशिश करता रहता है, वह अवश्य सफल होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.