Hindi Letter on “Anadhikrit Makano ki Roktham ke liye Jiladhikari ko Patra”, “अनधिकृत मकान बनाए जा रहे हैं, इनकी रोकदाम के लिए जिलाधिकारी को पत्र”.

आपके क्षेत्र में अनधिकृत मकान बनाए जा रहे हैं, इनकी रोकदाम के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।

 

जिलाधिकारी महोदय,

फरीदाबाद जिला (हरियाणा)

 

विषय : अनधिकृत निर्माण की रोकथाम।

मान्यवर,

मैं आपका ध्यान फरीदाबाद के सेक्टर-15 में बनाए जा रहे अनधिकृत मकानों की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ।   इस क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण कार्य गत तीन वर्षों से धड़ल्ले से चल रहा है। इसमें हरियाणा आवास बोर्ड के कर्मचारी भी संलिप्त हैं। इसके कारण यह क्षेत्र ददशक्ल होता जा रहा है। संबंधित अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित किया गया, पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इस क्षेत्र में बने अनधिकृत नकानों को गिराया जाए तथा भविष्य में इस पर पूर्ण रोक लगाई जाए। अनधिकृत मकान बनाने वालों को दंडित करने की व्यवस्था भी की जाए।

धन्यबाद सहित,

भवदीय

रमन कुमार

(सचिव) फरीदाबाद सेक्टर-15 निवासी संघ

दिनांक……………………..

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.