Hindi Essay on “Importance of Time”, “समय का महत्त्व” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
समय का महत्त्व
Importance of Time
समय बहुत कीमती होता है। खोया हुआ धन वापस मिल सकता है, पर जो समय बीत गया, वह कभी वापस नहीं लौट सकता। इसलिए समय धन-दौलत से भी अधिक मूल्यवान है।
मनुष्य-जीवन में समय का बहुत महत्त्व है। वैज्ञानिकों ने रात-दिन एक करके नए-नए आविष्कार किए हैं। उनके कारण ही आज हमें बिजली, टेलिफोन, विमान, रेडियो, टी.वी., कम्प्यूटर आदि मिल पाए हैं। लेखकों ने समय का सदुपयोग करके अच्छी-अच्छी पुस्तकें लिखी हैं तथा कवियों ने सरस कविताएँ लिखी हैं। महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभभाई पटेल, लोकमान्य तिलक आदि नेताओं ने एक-एक क्षण का सदुपयोग किया, तभी हमें आजादी मिली है।
हमें अपना हर काम समय पर करना चाहिए। यदि हम समय को बरबाद करेंगे तो हमारा जीवन भी बरबाद होगा। इसलिए हमें आलस्य छोड़कर अपने कर्त्तव्य में लग जाना चाहिए। समय का सदुपयोग करके ही हम अपने जीवन को सफल बना सकेंगे।