Hindi Letter on “Khadya Padartho me Milavat ki Jankari dete hue Adhikari ko Patra”, “खाद्य पदार्थों की जानकारी देते हुए अधिकारी को पत्र”
आपके शहर में सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपने राज्य के खाद्य मंत्री को पत्र लिखकर इस समस्या के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट कीजिए।
सेवा में,
खाद्य मंत्री,
उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ।
विषय : खाद्य–पदार्थों में मिलावट का धंधा।
महोदय,
मैं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर का निवासी हूँ। यहाँ गत एक दशक से खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। इसमें स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत है। वे अपना हिस्सा लेकर इस अवैध धंधे की उपेक्षा करते रहते हैं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस एवं प्रशासन में की गई है, पर वही ढाक के तीन पाता यह मिलावट का धंधा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। दूध, घी, मसाले, खाद्य सामग्री सभी में मिलावट हो रही है। इससे जन स्वास्थ्य को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस मिलावट के धंधे पर तुरंत रोक लगाने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाएँ।
धन्यवाद सहित
भवदीय
रामस्वरूप शर्मा
संयोजक जनहित मोर्चा,
गाजियाबाद (उ.प्र.)
दिनांक –