Chain Snatcning ki Ghatna ki Shikayat karte hue SHO ko Patra “चेन खींचने जैसी घटनाओं की शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को पत्र”
आपके इलाके में कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं तथा चेन खींचने जैसी घटनाओं में संलिप्त रहते हैं। उनकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को पत्र लिखिए।
सेवा में
थानाध्यक्ष,
जनकपुरी, नई दिल्ली।
विषय- जनकपुरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की वृद्धि
महोदय,
मैं जनकपुरी निवासी संघ के मंत्री के नाते आपका ध्यान जनकपुरी क्षेत्र में बढ़ते असामाजिक तत्त्वों की हरकतों की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ।
कुछ आवारा किस्म के लड़के मार्किट तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं तथा मौका पाते ही उनके गले से सोने की चेन तथा हाथ से पर्स लेकर भाग जाते हैं। ये लड़के मोटासाइकिल पर होते हैं। एक युवक मोटरसाइकिल चालू रखता है तथा दूसरा युवक झपटमारी करता है। से तुरंत भाग जाते हैं। कई बार ये युवक विरोध करने पर हथियार भी चला देते हैं। पिछले एक-दो मास में ऐसी घटनाएँ निरंतर बढ़ती जा रही हैं। इन पर तुरंत रोक लगाना आवश्यक हो गया है।
आशा है आप पुलिस की गश्त बढ़ाएंगे।
सधन्यवाद,
भवदीय
रामकृष्ण शर्मा
मंत्री, जनकपुरी निवासी संघ, नई दिल्ली।
दिनांक__________