ऋषि और एक चूहा
एक वन में एक ऋषि रहते थे. उनके डेरे पर बहुत दिनों से एक चूहा भी रहता आ रहा था. यह चूहा ऋषि से बहुत प्यार करता था. जब वे तपस्या में मग्न होते तो वह बड़े आनंद से उनके पास बैठा भजन सुनता रहता. यहाँ तक कि वह स्वयं भी ईश्वर की उपासना करने लगा था. लेकिन कुत्ते – बिल्ली और चील – कौवे आदि से वह सदा डरा – डरा और सहमा हुआ सा रहता.
एक बार ऋषि के मन में उस चूहे के प्रति बहुत दया आ गयी. वे सोचने लगे कि यह बेचारा चूहा हर समय डरा – सा रहता है, क्यों न इसे शेर बना दिया जाए. ताकि इस बेचारे का डर समाप्त हो जाए और यह बेधड़क होकर हर स्थान पर घूम सके. ऋषि बहुत बड़ी दैवीय शक्ति के स्वामी थे. उन्होंने अपनी शक्ति के बल पर उस चूहे को शेर बना दिया और सोचने लगे की अब यह चूहा किसी भी जानवर से न डरेगा और निर्भय होकर पूरे जंगल में घूम सकेगा.
लेकिन चूहे से शेर बनते ही चूहे की सारी सोच बदल गई. वह सारे वन में बेधड़क घूमता. उससे अब सारे जानवर डरने लगे और प्रणाम करने लगे. उसकी जय – जयकार होने लगी. किन्तु ऋषि यह बात जानते थे कि यह मात्र एक चूहा है. वास्तव में शेर नहीं है.
अतः ऋषि उससे चूहा समझकर ही व्यवहार करते. यह बात चूहे को पसंद नहीं आई की कोई भी उसे चूहा समझ कर ही व्यवहार करे. वह सोचने लगा की ऐसे में तो दूसरे जानवरों पर भी बुरा असर पड़ेगा. लोग उसका जितना मान करते है, उससे अधिक घृणा और अनादर करना आरम्भ कर देंगे.
अतः चूहे ने सोचा कि क्यों न मैं इस ऋषि को ही मार डालूं. फिर न रहेगा बाँस, न बजेगी बांसुरी. यही सोचकर वह ऋषि को मारने के लिए चल पड़ा. ऋषि ने जैसे ही क्रोध से भरे शेर को अपनी ओर आते देखा तो वे उसके मन की बात समझ गये. उनको शेर पर बड़ा क्रोध आ गया.
अतः उसका घमंड तोड़ने के लिए ऋषि ने अपनी दैवीय शक्ति से उसे एक बार फिर चूहा बना दिया.
शिक्षा/Moral:- दोस्तों! हमें कभी भी अपने हितैषी का अहित नहीं करना चाहिए, चाहे हम कितने ही बलशाली क्यों न हो जाए. हमें उन लोगो को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे बुरे वक्त में हमारा साथ दिया होता है. इसके अलावा हमें अपने बीते वक्त को भी नहीं भूलना चाहिए. चूहा यदि अपनी असलियत याद रखता तो उसे फिर से चूहा नहीं बनना पड़ता. बीता हुआ समय हमें घमंड से बाहर निकालता है.
Related posts:
English Moral Story "Power of Unity" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
English Moral Story "Drum holes" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6,...
Children Story
English Short, Moral Story “The Magician" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Moral Story
English Short, Moral Story “The intelligent Offender" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Children Story
Hindi Moral Story "Atma ki Awaz”, “आत्मा की आवाज़” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
Hindi Moral Story "Karya Se Pehle Uska Anjaam Socho, "कार्य से पहले उसका अंजाम सोचो” for Kids, Full ...
Children Story
Hindi Moral Story "Sangant ka Asar”, "संगत का असर” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “An Ass, a Cock and a Lion" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Moral Story
Hindi Moral Story "Batooni Kachua”, “बतौनी कछुआ” for Kids, Full length Educational Story for Student...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Pointing Others Mistakes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The wolf and the crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Moral Story "Smart cat" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, ...
Children Story
English Inspirational Story "The Right Thoughts" Moral Story for kids and Students.
Short Story
English Inspirational Story "Paving the Way to Inner Growth" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Nisparhata" "निःस्पृहता" Best Motivational Story of "Bhakt Raidas".
Story
Short Story "The Three Cows" for Children, moral story for kids in English for competition with mora...
Children Story
English Short, Moral Story “Blind Kings Challenge to Painter” for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Gidh ki Udan", "गिद्ध की उड़ान” for Kids, Full length Educational Story for Studen...
Children Story
Short Story "Foolish Imitation" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story
English Short, Moral Story “Planning ahead makes lives easier" for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story