Home » Children Story » Hindi Moral Story “Andhvishwas”, “अंधविश्वास” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Andhvishwas”, “अंधविश्वास” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

अंधविश्वास

एक गाँव में एक आदमी रहता था| वह आदमी पूरे गाँव में अन्धविश्वासी के नाम से मशहूर था| उसकी पत्नी उससे परेशान हो चुकी थी| जब कभी भी उस आदमी की पत्नी से दूध फेल जाता तो वह घबरा जाता और तुरंत मंदिर में जाकर पाठ करने लगता|

कभी उसकी पत्नी से कोई काँच की चीज टूट जाये तो वह आग बबूला हो जाता| उसके इस व्यवहार के चलते पति–पत्नी में दूरियाँ बनती गईं| पत्नी अपना काम करती और उसका काम उसी को करने देती|

उस आदमी को सफाई बहुत पसंद थी मगर दोनों के बीच दूरियों के कारण घर की सफाई भी नहीं हो पा रही थी क्योंकि पत्नी कहती कि अगर मैंने सफाई की और गलती से कोई काँच की चीज मुझसे टूट गई तो आप तो डाँटोगे ही, इसलिए मैं घर की सफाई नहीं कर सकती|

और आदमी बोलता-जिस घर में आदमी सफाई करे, उस घर में लक्ष्मी और खुशियाँ कभी नहीं आ सकतीं| अब सफाई को लेकर भी दोनों के बीच में खूब बहस होती| आखिर में उस आदमी को काम वाली बाई रखनी पड़ी| मगर काम वाली बाई भी उसके अन्धविश्वास के चलते वहाँ ज़्यादा दिन न रह सकी|

एक दिन उसके घर में चोरी हो गई|

पत्नी के पुलिस को फ़ोन करने को कहने पर वह बोला-“रूको। जब कभी भी घर में कोई बुरा काम हो जाये तो आधे या एक घंटे बाद ही कोई दूसरा काम करना चाहिए|”

पत्नी अपना माथा पकड़कर वहीं बैठ गई| उसकी पत्नी रोज यही सोचती कि कब उसके आदमी का अन्धविश्वास छूटेगा| पर कहते हैं कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं| एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि उस आदमी का सारा अन्धविश्वास दूर हो गया|

हुआ कुछ यूँ कि कुछ दिनों से उस आदमी के घर के पीछे स्थित नारियल के झुरमुट से एक बच्चे की रोने की आवाज आती थी| इससे वह बहुत डर जाता| उसकी पत्नी कहती कि चलो देख के आते हैं कि आखिर क्या है वहाँ पर।

पर वह उसे डाँट कर घर से बाहर निकलने ही नहीं देता| एक दिन वह एक तांत्रिक को अपने घर पे ले आया| तांत्रिक ने घर पे आते ही कहा कि इस घर पे और इसके आस-पास काली शक्तियों का बसेरा है| वह आदमी डर गया|

उसने बोला- “बाबा! अब क्या करें?” बाबा ने कहा कि एक हवन करना पड़ेगा और इसमें 21 हजार रूपये खर्चा होगा| उसकी पत्नी ने उसे रोका पर वह नहीं माना| हवन होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ|

एक दिन उसके घर के पास से राजू निकला जो उन नारियल के पेड़ों से नारियल तोड़ता और उन्हें बाज़ार में बेचता था| वह बहुत परेशान दिख रहा था तो उस आदमी ने उससे कारण पूछा|

राजू बोला- “मेरा मोबाइल नारियल के पेड़ों के पास कहीं गिर गया था, मिल ही नहीं रहा|”

वह आदमी बोला- “राजू! वहाँ मत जाया कर। वहाँ काली शक्तियों का राज है। वहाँ रोज़ एक बच्चे की रोने की आवाज आती है|”

यह सुनकर राजू जोर–जोर से हँसने लगा और बोला- “साब, आप कितने पागल हो। वह आवाज तो मेरे मोबाइल में से आती है। मैंने अपने मोबाइल में बच्चे की रोने की आवाज सेट की है|”

आस पास खड़े लोग भी उस आदमी पर हँसने लगे और उस आदमी की गर्दन शर्म से नीचे झुक गई|

Related posts:

English Short, Moral Story “Change can happen anytime in Life” for Kids and Children for Class 5, 6,...

Moral Story

English Moral Story "Favour" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, ...

Children Story

English Short, Moral Story “Think and work hard” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Children Story

English Short, Moral Story “Being in Good Company” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

Hindi Moral Story "Jhagde se Door Rhen", "झगडे से दूर रहें” for Kids, Full length Educational Story ...

Children Story

English Short, Moral Story “Control Your Bad Habits” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “Weakness vs Hard Work" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Children Story

Short Story " The Trees and The Lions" for Children, moral story for kids in English for competition...

Children Story

English Short, Moral Story “Butterfly's Struggle Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Children Story

Hindi Moral Story “Budhi Badi ya Bal”, “बुद्धि बड़ी या बल” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9...

Hindi Stories

English Moral Story "What does a Woman really want?" for Kids, Full length Educational Story for Stu...

Children Story

English Inspirational Story “Don't Take People for Granted” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Inspirational Story "Developing Self-control" Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Bhagya me Jaisa Likha Hota hai Waise hi Hota Hai, "भाग्य में जैसा लिखा होता है वै...

Children Story

English Short, Moral Story “The Mountain Story” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Short Story

Hindi Moral Story "Farzi Cheque", "फर्जी चेक” for Kids, Full length Educational Story for Students o...

Children Story

English Short, Moral Story “Never lose Hope” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...

Moral Story

English Inspirational Story “Tolerance Makes Life Simpler” Bedtime Moral Story for kids and Students...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Proud Boy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Moral Story

English Inspirational Story “Live Life as It Unfolds” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.