Home » Children Story » Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Kavi aur Dhanwan Aadmi”, “कवि और धनवान आदमी” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Kavi aur Dhanwan Aadmi”, “कवि और धनवान आदमी” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

कवि और धनवान आदमी

 एक दिन एक कवि किसी धनी आदमी से मिलने गया और उसे कई सुंदर कविताएं इस उम्मीद के साथ सुनाईं कि शायद वह धनवान खुश होकर कुछ ईनाम जरूर देगा। लेकिन वह धनवान भी महाकंजूस था, बोला, ‘‘तुम्हारी कविताएं सुनकर दिल खुश हो गया। तुम कल फिर आना, मैं तुम्हें खुश कर दूंगा।

कल शायद अच्छा ईनाम मिलेगा। ऐसी कल्पना करता हुआ वह कवि घर पहुंचा और सो गया। अगले दिन वह फिर उस धनवान की हवेली में जा पहुंचा। धनवान बोला, ‘‘सुनो कवि महाशय, जैसे तुमने मुझे अपनी कविताएं सुनाकर खुश किया था, उसी तरह मैं भी तुमको बुलाकर खुश हूं। तुमने मुझे कल कुछ भी नहीं दिया, इसलिए मैं भी कुछ नहीं दे रहा, हिसाब बराबर हो गया।’’

कवि बेहद निराश हो गया। उसने अपनी आप बीती एक मित्र को कह सुनाई और उस मित्र ने बीरबल को बता दिया। सुनकर बीरबल बोला, ‘‘अब जैसा मैं कहता हूं, वैसा करो। तुम उस धनवान से मित्रता करके उसे खाने पर अपने घर बुलाओ। हां, अपने कवि मित्र को भी बुलाना मत भूलना। मैं तो खैर वहां मैंजूद रहूंगा ही।’’

कुछ दिनों बाद बीरबल की योजनानुसार कवि के मित्र के घर दोपहर को भोज का कार्यक्रम तय हो गया। नियत समय पर वह धनवान भी पहुंचा। उस समय बीरबल, कवि और कुछ अन्य मित्र बातचीत में मशगूल थे। समय गुजरता जा रहा था लेकिन खानेपीने का कहीं कोई नामोनिशान था। वे लोग पहले की तरह बातचीत में व्यस्त थे। धनवान की बेचैनी बढ़ती जा रही थी, जब उससे रहा गया तो बोल ही पड़ा, ‘‘भोजन का समय तो कब का हो चुका ? क्या हम यहां खाने पर नहीं आए हैं ?’’

खाना, कैसा खानाबीरबल ने पूछा।

धनवान को अब गुस्सा गया, “क्या मतलब है तुम्हारा ? क्या तुमने मुझे यहां खाने पर नहीं बुलाया है” ?

खाने का कोई निमंत्रण नहीं था। यह तो आपको खुश करने के लिए खाने पर आने को कहा गया था।’’ जवाब बीरबल ने दिया।

धनवान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया, क्रोधित स्वर में बोला, ‘‘यह सब क्या है? इस तरह किसी इज्जतदार आदमी को बेइज्जत करना ठीक है क्या ? तुमने मुझसे धोखा किया है।

अब बीरबल हंसता हुआ बोला, ‘‘यदि मैं कहूं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं तो तुमने इस कवि से यही कहकर धोखा किया था ना कि कल आना, सो मैंने भी कुछ ऐसा ही किया। तुम जैसे लोगों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए।’’

धनवान को अब अपनी गलती का आभास हुआ और उसने कवि को अच्छा ईनाम देकर वहां से विदा ली।

वहां मौजूद सभी बीरबल को प्रशंसाभरी नजरों से देखने लगे।

Related posts:

Hindi Moral Story “Chatur Bakri”, “चतुर बकरी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Children Story

Short Story " A Rich Man and His Son" for Children, moral story for kids in English for competition ...

Children Story

Hindi Moral Story "Bina tel ki bati" "बिना तेल की बाती" Best Motivational Story of "Sai Baba of Shir...

Story

English Short, Moral Story “Office Boy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...

Short Story

Hindi Moral Story “Jaisa Karoge Waisa Bharoge”, “जैसा करोगे वैसा भरोगे” for Kids, Full length Educat...

Hindi Stories

English Short, Moral Story “Weakness Turned into Strength” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...

Moral Story

Short Story " Powerful Advice From A Dying Man" for Children, moral story for kids in English for co...

Children Story

Hindi Moral Story "Lalch", "लालच” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6...

Children Story

English Short, Moral Story “Fathers Eyes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...

Short Story

English Short, Moral Story “A Sense of A Goose” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Short Story

English Short, Moral Story “Hermits Power” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Moral Story

English Inspirational Story “Great Ideas Require Full Concentration” Moral Story for kids and Studen...

Moral Story

English Short, Moral Story “Learn from Every Possible Source” for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Short Story

Hindi Moral Story "Sher aur Khargosh”, “शेर और खरगोश” for Kids, Full length Educational Story for St...

Children Story

English Short Moral Story “The Blind Girl” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5, 6, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Monkey and the Crocodile" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...

Children Story

Moral Story "Coin for Someone Needy " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Children Story

Hindi Moral Story "Dene Wala Jab Bhi Deta Chappar Phad ke ", "देनेवाला जब भी देता छप्पर फाड़ के" for ...

Children Story

Hindi Moral Story "Sahanshakti", "सहनशक्ति” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...

Children Story

Hindi Moral Story "Vah Sundari Kise Milegi", "वह सुंदरी किसे मिलेगी” for Kids, Full length Education...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.