Home » Children Story » Hindi Moral Story “Sukhsay mool dharma” “सुखस्य मूलं धर्मः” Best Motivational Story of “Nausherwan-E-Adil”.

Hindi Moral Story “Sukhsay mool dharma” “सुखस्य मूलं धर्मः” Best Motivational Story of “Nausherwan-E-Adil”.

सुखस्य मूलं धर्मः

Sukhsay mool dharma

फारस के बादशाह नौशेरवाँ-ए-आदिल अपनी न्यायप्रियता एवं दयालुता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके पिता कोबाद अपना पारसी धर्म त्यागकर मजदक नामक एक पाखंडी द्वारा चलाए गए मजदकी धर्म के अनुयायी हो गए थे। इस धर्म का सिद्धांत था-संसार की हर चीज का सृष्टिकर्ता ईश्वर होने के कारण किसी भी वस्तु पर किसी एक व्यक्ति का अधिकार नहीं हो सकता, बल्कि हर एक का समान हक है। परिणाम यह हुआ कि राज्य में अशांति और अव्यवस्था फैल गई, जिस पर काबू करना कोबाद के बस की बात न थी। फल यह हुआ कि इसी चिंता में वे इस संसार से चल बसे।

गद्दी खाली होने पर सरदारों ने नौशेरवाँ से गद्दी सँभालने की विनती की, किन्तु उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें अशांति और अव्यवस्था वाला राज्य नहीं चाहिए, इसके बदले वे सादगी से निर्धनतापूर्वक एवं धार्मिक जीवन बिताना पसंद करते हैं। सरदारों के बहुत आग्रह करने पर नौशेरवाँ राज्य का कारोबार सँभालने को राजी हो गए, किन्तु उन्होंने शर्त रखी कि प्रजा को उनके आदेशों का पालन करना होगा ।

एक दिन दरबार लगा हुआ था कि एक व्यक्ति ने आकर बादशाह से फरियाद की कि एक मजदकी ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। बादशाह ने उस मजदकी को बुलवाया। पूछने पर उसने अपने धर्म का सिद्धांत दुहराते हुए कहा कि उस स्त्री पर किसी एक का हक नहीं जो हो सकता। इस पर बादशाह बोला, “हम ऐसे धर्म को धिक्कारते हैं, लूटमार और अन्याय की शिक्षा देता है। मैं इस राज्य में ऐसे धर्म को चलने नहीं दूँगा।”

यह सुनते ही वह दुष्ट क्रोधित होकर बोला, “जहाँपनाह, जिस धर्म. को हजारों लोग मानते हैं, उसे आप कैसे नष्ट कर सकते हैं? यह तो ईश्वर के प्रति अन्याय होगा।”

इस पर नौशेरवाँ बोले, “ईश्वर के प्रति अन्याय किस धर्म और किस कर्म से होता है, यह मैं अच्छी तरह जानता हूँ। तुमने अन्याय किया है और इसे स्वीकार भी कर लिया है, इसलिए मैं तुम्हें प्राणदंड की सजा सुनाता हूँ।”

इतना ही नहीं, उन्होंने धर्म के नाम पर लूटमार करने वाले हर मजदीकी को कारागार डाल दिया तथा जिसकी जो भी वस्तु छीनी गई थी, उसे उसके मालिक को लौटा दिया। इससे न्याय और सुव्यवस्था के कारण राज्य में सुख और शांति फैल गई।

Related posts:

Hindi Moral Story "Jiska Kaam usi ko Saje", "जिसका काम उसी को साजे” for Kids, Full length Educationa...

Children Story

Moral Story "Money can't buy everything " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8,...

Children Story

English Short, Moral Story “Honesty is always Rewarded" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Moral Story

English Inspirational Story “Big Speech, Small Impact” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short, Moral Story “The thief, the giant and the brahmin" for Kids and Children for Class 5,...

Moral Story

Hindi Moral Story "Paristhitiyon ka Samana krna chahiye", "परिस्थितियों का सामना करना चाहिए” for Kid...

Children Story

Hindi Moral Story “Murak Dost Se Akalmand Dushman Accha ”, “मूर्ख दोस्त से अक्लमंद दुश्मन अच्छा” for...

Children Story

Hindi Moral Story "Tedhi Kheer”, “टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of...

Children Story

Hindi Moral Story "Jaisi Tumhari Icha", "जैसी तुम्हारी इच्छा” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

English Short, Moral Story “Beautiful Flowers on Other Side” for Kids and Children for Class 5, 6, 7...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "The Musical Genius" for Kids, Educational Story for Students of cl...

Moral Story

English Inspirational Story “Lincoln's Favourite Story” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short, Moral Story “The wolf and the lamb" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

Hindi Moral Story "Bura Chahne walon ka bhi Bura Hota Hai", "बुरा चाहने वालों का भी बुरा होता है”

Children Story

Hindi Moral Story "Sab Dhan Dhuri Samaan" "सब धन धूरि समान" Best Motivational Story of "Maharana Ran...

Story

Hindi Moral Story "Sher aur Chuha", "शेर और चूहा” for Kids, Full length Educational Story for Studen...

Children Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Swalon ka Sidha-Sidha Jabab", "सवालों का सीधा-सीधा जवाब" for Kids, E...

Children Story

English Short, Moral Story “The Difference" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Moral Story

English Short, Moral Story “Be happy and Live Life Positively” for Kids and Children for Class 5, 6,...

Moral Story

Moral Story "Heart Touching Father Son Story " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, ...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.