चोरी पकड़ी
एक बार राजा कृष्णदेव राय के राज्य विजयनगर में लगातार चोरी होनी शुरू हुई। सेठों ने आकर राजा के दरबार में दुहाई दी, ‘महाराज हम लूट गए बरबाद हो गए। रात को ताला तोड़कर चोर हमारी तिजोरी का सारा धन उड़ा ले गए।’
राजा कृष्णदेव राय ने इन घटनाओं की जांच कोतवाल से करवाई, पर कुछ भी हाथ नहीं लगा। वे बहुत चिंतित हुए। चोरी की घटनाएं होती रहीं। चोरों की हिम्मत बढ़ती जा रही थी।
अंत में राजा ने दरबारियों से जोर आवाज़ में कहा, ‘क्या आप में से कोई भी ऐसा नहीं, जो चोरों को पकड़वाने की जिम्मेदारी ले सके?’
सारे दरबारी एक- दूसरे का मुंह देखने लगे। तेनालीराम ने उठकर कहा, ‘महाराज यह जिम्मेदारी मैं लूंगा।’
वहां से उठकर तेनालीराम नगर के एक प्रमुख जौहरी के यहां गया। उसने अपनी योजना उसे बताई और घर लौट गया। उस जौहरी ने अगले दिन अपने यहां आभूषणों की एक बड़ी प्रदर्शनी लगवाई। रात होने पर उसने सारे आभूषणों को एक तिजोरी में रखकर ताला लगा दिया।
आधी रात को चोर आ धमके। ताला तोड़कर तिजोरी में रखे सारे आभूषण थैले में डालकर वे बाहर आए। जैसे ही वे सेठ की हवेली से बाहर जाने लगे सेठ को पता चल गया, उसने शोर मचा दिया।
आस-पास के लोग भी आ जुटे। तेनालीराम भी अपने सिपाहियों के साथ वहां आ धमके और बोले, ‘जिनके हाथों में रंग लगा हुआ है, उन्हें पकड़ लो।’ जल्द ही सारे चोर पकड़े गए। अगले दिन चोरों को दरबार में पेश किया गया। सभी के हाथों पर लगे रंग देखकर राजा ने पूछा, ‘तेनालीरामजी यह क्या है?’
‘महाराज हमने तिजोरी पर गीला रंग लगा दिया था ताकि चोरी के इरादे से आए चोरों के शरीर पर रंग चढ़ जाए और हम उन्हें आसानी से पकड़ सकें।’
राजा ने पूछा, ‘पर आप वहां सिपाहियों को तैनात कर सकते थे।’
‘महाराज इसमें सिपाहियों को चोरों से मिल जाने की संभावना थी।’
यह सुनकर राजा कृष्णदेव राय ने तेनालीराम की खूब प्रशंसा की और चोरों को आसानी के साथ पकड़ लिया गया|
Related posts:
English Short, Moral Story “God Exists” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
Hindi Moral Story "Jhagde se Door Rhen", "झगडे से दूर रहें” for Kids, Full length Educational Story ...
Children Story
English Short, Moral Story “Beware of mean friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Hindi Moral Story "Durlab ko na sataiye" "दुर्बल को न सताइए" Best Motivational Story of "Harun-Al-Ra...
Story
English Inspirational Story “Destroying Your Enemies” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Jackal and The War Drum" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Mango Tree" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
English Short, Moral Story “Rose for Mother" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Short Story "The Four Sons" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
English Short, Moral Story “The Sun and The Wind" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Find Your Own Vision to Achieve Goal” for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Kisan aur Bagula", "किसान और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
English Short, Moral Story “Treat People the way You want to Be" for Kids and Children for Class 5, ...
Children Story
English Short, Moral Story “Giving is Greater than Taking" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
English Inspirational Story "Stilling the Mind" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Zindagi ka Kadva Sach”, “ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...
Children Story
English Inspirational Story “Miser's Logic” Moral Story for kids and Students.
Short Story
English Short, Moral Story “The Power of Silence" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Back to Square One" for Kids, Educational Story for Students of cl...
Short Story
Hindi Moral Story “Angur Khatte Hai”, “अंगूर खट्टे हैं” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Children Story