पैसे का सदुपयोग
Paise ka Sadupyog
नीरज कक्षा आठ का विद्यार्थी था। उसके चार भाई-बहन थे। उसके पिता एक छोटे-से-स्कूल में अध्यापक थे। बहुत अधिक आय न होने पर भी घर का खर्च आसानी से चल जाता था। नीरज का स्कूल घर से दूर था। उसकी कक्षा के सभी साथी अपनी-अपनी साइकिलों से स्कूल जाते थे. पर नीरज को पैदल ही जाना पड़ता था।
नीरज की कक्षा के कुछ बच्चे ऐसे थे जो उसको पैदल आते-जाते देखकर उसका मजाक उड़ाते रहते थे। नीरज को उनका हँसी उड़ाना अच्छा नहीं लगता था। वह घर आकर पिता से साइकिल की फरमाइश करता, किंतु पिता अपनी लाचारी व्यक्त करते और नीरज से कहते. “बेटा तुम अपनी पढाई पर ध्यान दो। जब हमारे पास पैसे होंगे तब मैं तुम्हारे लिए अच्छी-सी साइकिल ला दूँगा।”
एक दिन नीरज की कक्षा के लड़कों ने उसके पैदल आने का बहुत मजाक उड़ाया। नीरज घर आकर अपने पिता से बहुत नाराज हुआ। पिता ने उसको शांत करते हुए कहा कि मेरे पास एक हजार रुपये हैं लेकिन यदि तुम उससे अपनी साइकिल खरीद लोगे तो हमारे पास कठिन समय के लिए कछ नहीं बचेगा। हर हालत में पैसे का सदुपयोग जरूरी है। परंतु नीरज ने अपने पिता की बात पर ध्यान नहीं दिया और अपनी हठ पर अड़ा रहा। पिता ने उसका आग्रह देख पैसे दे दिए। नीरज भागता हआ साइकिल की दुकान पर पहुँचा। वहाँ से अच्छी-सी साइकिल खरीदकर अपने दोस्तों को दिखाने पहँचा। दोस्तों के यहाँ से जब वह अपने घर लौट रहा था तो उसका पडोसी विपुल भागता हुआ आया और बोला, “नीरज, तुम्हारे पिता जी का एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।” यह सुनकर नीरज के पैरों तले से ज़मीन खिसक गई। वह दौड़कर अस्पताल पहुँचा। वहाँ डॉक्टर उसकी माँ से इंजेक्शन और दवा लाने के लिए कह रहे थे. पर माँ के पास पैसे ही नहीं थे। नीरज की आँखों में आँसू आ गए। वह डॉक्टर से परची लेकर दुकान की तरफ भागा। समय पर इलाज होने से पिता की जान बच गई।
सवेरे जब उसके पिता को होश आया तो उसकी माँ ने डॉक्टर को धन्यवाद देकर कहा कि आपने बिना पैसे लिए मेरे पति की जान बचाई है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया, यह तो आपके बेटे ने ही किया है। माँ ने नीरज से पैसों के बारे में पूछा तो नीरज ने कहा- माँ, मैंने अपनी साइकिल लौटा दी है। यह सुनकर माँ की आँखों में आँस भर आए, उसने नीरज को गले लगाते हुए कहा- बेटा, जब भी हमारे पास पैसे होंगे, हम तुम्हें साइकिल अवश्य ले देंगे। नीरज पैसे के सदुपयोग की बात अच्छी तरह समझ गया था। उसने अपने आँसू छिपाने के लिए सिर झुका लिया।
Related posts:
Hindi Essay on “Hamari Kaksha ka Sabse Shararti Ladka”, “हमारी कक्षा का सबसे शरारती लड़का” Hindi Par...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "जहाँ सुमति तहँ संपति नाना", "Jaha Sumati Taha Sampati Nana" Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा प्यार भारतवर्ष ", "Mere Pyara Bharatvarsh" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बढ़ती जनसंख्या: एक गंभीर समस्या", "Badhti Jansankhya - Ek Gambir Samasya" H...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamara Tiranga Jhanda”, “हमारा तिरंगा झंडा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Paragraph
10 Lines Hindi Essay on “Rainy Season”, “वर्षाऋतु” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Village”, “मेरा गाँव” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Bagula Pakshi”, “बगुला पक्षी ” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar Holi”, “मेरा प्रिय त्योहार: होली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Paltu Janwar”, “पालतू जानवर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ganesh Utsav”, “गणेशोत्सव ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chuha”, “चूहा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on "Karaj Dhire Hote Hein, Kahe Hot Adhir", "कारज धीरे होते हैं, काहे होत अधीर” Hindi Pa...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Aam Phalo Ka Raja”, “आम - फलों का राजा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Monkey Animal”, “बंदर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dahej Pratha - Ek Samajik Abhishap”, “दहेज प्रथाः एक सामाजिक अभिशाप” Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Khelkud ka Chatra Jeevan me Mahatva", "खेलकूद का छात्र जीवन में महत्त्व" Hi...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "आतंकवाद की समस्या", "Atankwad Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Cow Animal”, “गाय ” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Vigyan Ke Badhte Charan", "विज्ञान के बढ़ते चरण" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay