विज्ञान के बढ़ते चरण
Vigyan Ke Badhte Charan
आज का युग विज्ञान का युग कहा जाता है। आदि काल में जो मानव कभी पशु जैसा जीवन जीता था, वही विज्ञान की उपलब्धियों के बल पर आज जल, थल और आकाश का स्वामी बन बैठा है। वर्तमान युग की प्रगति का श्रेय विज्ञान को ही है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान की उपलब्धियाँ चौंका देने वाली हैं। चिकित्सा के क्षेत्रों में जो रोग पहले असाध्य समुझे जाते थे, आज उनका इलाज हो सकता है। मानव ने अनेक घातक महामारियों पर नियंत्रण पा लिया है। कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीकों के सहारे नई-नई फ़सलें उगाई जा रही हैं। अत्याधुनिक वाहनों के सहारे दिनों का सफ़र कुछ घंटों में तय किया जा सकता है। दूरसंचार के माध्यमों ने तो पूरी पृथ्वी को एक कुटुंब बना दिया है। विज्ञान ने समय और श्रम बचाकर मानव जीवन को अधिक सुखमय बना दिया है। कंप्यूटर के आविष्कार से अनेक जटिल गणनाएँ कुछ ही क्षणों में संभव हैं। दूरदर्शन ने मनोरंजन के क्षेत्र में क्रांति उपस्थित कर दी है। यह तो थी विज्ञान के वरदानों की कहानी। विज्ञान के कुछ अभिशाप भी हैं। इसके विनाशकारी अस्त्र-शस्त्रों से समूची मानव सभ्यता के भी नष्ट होने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जापान में गिराए गए दो अणु बम तो इसकी एक झलक मात्र थे। अनेक उन्नत राष्ट्रों के पास इतने घातक हथियार हैं कि कुछ ही क्षणों में मानव-सभ्यता धराशायी हो सकती है। विज्ञान के कारण बेरोज़गारी तथा पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ा है। आज का मानव विज्ञान के कारण ही धर्म विमुख होकर एक मशीन की तरह हृदयहीन हो गया है। कुछ भी हो विज्ञान एक वरदान अधिक है और अभिशाप कम, क्योंकि यदि वैज्ञानिक विज्ञान की शक्तियों का प्रयोग मानव कल्याण के लिए करें, तो इससे यह धरती स्वर्ग का नंदन वन बन सकती है।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "भारतीय किसान", "Indian Farmer" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा प्यार भारतवर्ष ", "Mere Pyara Bharatvarsh" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Kaksha Ka Monitor”, “मेरी कक्षा का मॉनीटर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Bharat ki Atanwad Samasya”, “भारत की आतंकवाद समस्या” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “कबूतर”, “Kabootar” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Jaisa Karoge Vaisa Bharoge”, “जैसा करोगे वैसा भरोगे” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "शारीरिक श्रम", "Sharirik Shram" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, ...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “The Postman”, “डाकिया” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ped Hamare Mitra”, “पेड़ हमारे मित्र ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Manushya aur Vigyaan”, “मनुष्य और विज्ञान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Aitihasik Sthan Ki Yatra", "ऐतिहासिक स्थान की यात्रा" Hindi Paragraph, Spee...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भारत में बेरोज़गारी की समस्या", "Unemployment Problem in India" Hindi Parag...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Importance of Time”, “समय का महत्त्व” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "करत-करत अभ्यास के", "Karat Karat Abhyas Ke" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Post Office”, “डाकघर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Our School's Principal”, “हमारी पाठशाला के मुख्याध्यापक” Hindi , Paragraph,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बड़े शहर में जीवन", "Life in the Big City" Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "सहशिक्षा", "Co-Education" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "आतंकवाद की समस्या", "Atankwad Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Madhur Vani ka Prabhav”, “मधुर वाणी का प्रभाव” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay