चित्रकार और अपंग राजा
बहुत समय पहले की बात है किसी राज्य में एक राजा राज करता था जिसके केवल एक टांग और एक आँख थी उस राज्य की प्रजा बहुत ही खुशहाल और धनवान थी।
सब लोग एक साथ मिल कर ख़ुशी से जीवन यापन करते थे और अपने राजा का सम्मान करते थे क्योंकि उस राज्य का राजा एक बुद्धिमान और प्रतापी व्यक्ति था।
एक बार राजा के मन में यह विचार आया कि क्यों ना अपनी एक तस्वीर बनवाई जाए जो राजमहल में लगाई जा सके, फिर क्या था राजा ने अपने मंत्री को आदेश दिया कि देश और विदेश से महान चित्रकारों को बुलाया जाए।
राजा के आदेश पाकर देश और विदेश से कई महान चित्रकार राजा के दरबार में पहुंचे, राजा ने उन सभी से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि उनकी एक बहुत ही सुन्दर तस्वीर बनाई जाए।
राजा के इस आदेश से सारे चित्रकार सोच में पड़ गए कि राजा तो पहले से ही विकलांग है तो इसकी तस्वीर को बहुत सुंदर कैसे बनाया जाए यह तो संभव ही नहीं है और अगर तस्वीर सुंदर नहीं बनी तो राजा गुस्सा होकर दंड देगा यह सोच कर सभी चित्रकारों ने राजा की तस्वीर बनाने से मना कर दिया तभी उन चित्रकारों की भीड़ में से एक हाथ ऊपर उठा और आवाज आई “मैं आपकी बहुत ही सुन्दर तस्वीर बनाऊंगा जो आपको निश्चित ही पसंद आएगी”।
चित्रकार ने राजा की आज्ञा लेकर तस्वीर बनाना शुरू किया काफी देर बाद उसने एक तस्वीर तैयार की। राजा उस तस्वीर को देख कर बहुत प्रसन्न हुआ यह देख कर वहा खड़े सारे चित्रकारों ने अपने दांतो तले उंगली दबा ली उस चित्रकार ने एक ऐसी तस्वीर बनाई थी जिसमें राजा एक टांग को मोड़कर जमीन पर बैठा हुआ था और एक आँख बंद कर अपने शिकार पर निशाना साध रहा था|
राजा यह देखकर बहुत प्रसन्न हुआ कि चित्रकार ने उसकी कमजोरी को छिपा कर बहुत ही चतुराई से एक सुंदर तस्वीर बनाई राजा ने खुशहोकर उस चित्रकार को बहुत सारा धन दिया।
शिक्षा/Moral:- तो बच्चों क्यों ना हम भी चित्रकार की तरह दूसरों की कमजोरियों को नजर अंदाज कर उनकी अच्छाइयों पर ही ध्यान दें। जरा सोचिए अगर हम दूसरों की कमियों का पर्दा डालें और बुराइयो को नज़रंदाज़ करे तो एक दिन दुनिया की सारी बुराईयाँ ही ख़त्म हो जाएगी और सिर्फ अच्छाइयाँ ही रह जाएगी।
Related posts:
Hindi Moral Story "Mahamoorkh ki Upadhi", "महामूर्ख की उपाधि” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Inspirational Story "A Balanced View of Life" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story "Humility Speaks in Silence" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short Moral Story “Don’t chase happiness Enjoy your life” for Kids and Children, Essay for C...
Children Story
English Inspirational Story “The Great Always Forgive” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Donkey in The Well" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short, Moral Story “Be Patient” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Moral Story
Hindi Moral Story "Sajjanta Kiski Adhik", "सज्जनता किसकी अधिक” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
Short Story "True Wealth " for Children, moral story for kids in English for competition with moral ...
Children Story
Hindi Moral Story "Jeev ko Stana nhi Chahiye", "जीव को सताना नहीं चाहिए” for Kids, Full length Educa...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Akbar's Hasty Judgement" for Kids, Educational Story for Students ...
Short Story
Short Story " Last Journey" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
English Short, Moral Story “The Fox and the Crow" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Naukar Kaun", "किसका नौकर कौन" for Kids, Educational Story for...
Children Story
Short Story "The Foolish Goats" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story
English Short, Moral Story “Lion, Rats, Snake & The Honeycomb” for Kids and Children for Class 5, 6,...
Short Story
English Short, Moral Story “Trust in God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Moral Story
English Short, Moral Story “False Pride" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Clever Jackal Who Was Too Wily" for Kids and Children for Class 5, 6...
Moral Story
English Short, Moral Story “Elephants and a Rope" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story