सर्वे भवन्तु सुखिनः
Sarve Bhavantu Sukhin
प्रियदर्शी सम्राट् अशोक का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था, इसलिए सभी प्रांतों के शासक उत्सव में शामिल होने के लिए पधारे थे। सम्राट् ने घोषणा की, “आज के शुभ अवसर पर सर्वश्रेष्ठ शासक को पुरस्कृत किया जाएगा।” जब राजा से सभी शासकों से उनके प्रांतों का हाल पूछा, तो उत्तरी सीमांत का शासक बोला, “महाराज, इस वर्ष मेरे देश की आय तिगुनी हो गई है।”
दक्षिण के प्रांत पति ने बताया, “इस वर्ष मेरे कोषागार में पिछले वर्ष की तुलना में दुगुना स्वर्ण एकत्रित हुआ है।”
पूर्व प्रांत के शासक ने सूचना दी, “पूर्वी सीमांत के उपद्रवियों का मैंने सफाया कर दिया है। अब किसी में हिम्मत नहीं की वह सिर उठाए।” पश्चिमी प्रांत के शासक ने बड़े गर्व से बताया, “मैंने सारे सेवकों के वेतन घटा दिए हैं। प्रजा पर कर बढ़ा दिए हैं, इससे आय कई गुना बढ़ गई है। अगले वर्ष के लिए आय के नये स्रोत खोजने का विचार है।” इसी प्रकार अन्य शासकों ने दूनी-तिगुनी आय होने की सूचना दी । अब बारी मगध के प्रांतीय शासक की थी। उसने विनम्र स्वर में कहा, “महाराज, क्षमा करें! इस वर्ष तो मेरे प्रांत में पिछले वर्ष से आधा ही धन जमा हुआ है।”
“वह क्यों ?” राजा ने पूछा। उसने जवाब दिया, “इस वर्ष राजसेवकों को कुछ सुविधाएँ दी गई हैं, इससे वे निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से कार्य करते हैं। मैंने नागरिकों के भी कई कर घटा दिए हैं। वर्ष के अंत तक उनके लिए और भी धर्मशालाएँ, चिकित्सालय और पाठशालाएँ खोलने का विचार है।”
सम्राट् तुरंत उठ खड़े हुए और बोले, “मुझे प्रजा के रक्त से सनी स्वर्णराशि नहीं चाहिए। मेरी इच्छा है कि प्रजा सुखी रहे और उसे सुख-सुविधाएँ मिलती रहें। इस कारण सर्वश्रेष्ठ शासक मगध के शासक हैं और पुरस्कार पाने के अधिकारी वही हैं।”
Related posts:
Hindi Moral Story "Har Kisi Par Vishwas Na Kro", "हर किसी पर विश्वास न करो” for Kids, Full length Ed...
Children Story
Short Story "The Fox and the Grapes" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
English Short, Moral Story “The Manager" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Moral Story
English Short, Moral Story “Reading Bhagavad Gita” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Short Story
Hindi Moral Story "Mehnat Safalta ka Ekmatar Marg", "मेहनत सफलता का एकमात्र मार्ग” for Kids, Full le...
Children Story
English Inspirational Story “No Pain, No Gain” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Jackal and The War Drum" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
Short Story "Jack and the Beanstalks" for Children, moral story for kids in English for competition ...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Unth ki Gardan", "ऊँट की गर्दन" for Kids, Educational Story for Stud...
Children Story
English Short, Moral Story “Writing a Book" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Hindi Moral Story "Sangharsh Krna Mat Chodiye", "संघर्ष करना मत छोड़िये” for Kids, Full length Educat...
Children Story
English Moral Story "Jackal and ass" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
Hindi Moral Story "Udati Hui Afvah ”, “उड़ती हुई अफवाह” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
Short Story "The Greedy Mouse" for Children, moral story for kids in English for competition with mo...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Fear is the key" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
English Inspirational Story “Keep Away from Temptation” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Tailor's Shop" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
English Short, Moral Story “Parents' Love” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Uncategorized
Hindi Moral Story "Ahankar ka Parinam" "अहंकार का परिणाम" Best Motivational Story of "Haji Mohammad"...
Story
Short Story " Health is Wealth" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story