संघर्ष ही जीवन है
जापानियों को ताज़ी मछली खाना बहुत पसंद होता है. ताज़ी मछलियाँ पकड़ने और फटाफट बेचने में वहाँ के मछुआरे डटे रहते हैं. लेकिन एक समस्या थी, जापान के समुद्री तटों पर मछलियाँ बहुत कम मिलती थी.
ढेर सारी मछलियाँ पकड़ने के लिए दूर समुद्र में जाना पड़ता था. सो मछुआरों ने बड़ी नावें तैयार की और गहरे समुद्र में जाकर मछलियाँ पकड़ कर लाने लगे.
लेकिन मछुआरे जितना अधिक दूर जाते, वापस आने में भी उतना अधिक समय लगता. कभी कभी तो 2-3 दिन बीत जाते, इससे पकड़ी हुई मछलियाँ ताज़ी नहीं रह जाती और खाने वाले स्वाद से समझ जाते कि मछली ताजी नहीं थी. इससे मछुआरों की मछलियाँ कम बिकने लगी.
इसका समाधान मछुआरों ने अपनी नावों में फ्रीज़र लगाकर किया. वो मछलियाँ पकड़ते और फ्रीजर में रख देते. इससे मछलियाँ खराब नहीं होती और वे लम्बी दूरी तक जा भी सकते थे.
लेकिन जापानी लोग भी और आगे, वो ताज़ी और जमी हुई मछली के स्वाद का अंतर पकड़ लेते और जमी हुई मछली का स्वाद भी उन्हें नहीं भाता था.
मछुआरों ने फिर यह समाधान निकाला कि नावों में ही छोटे पानी के टैंक बना दिए जाएँ. वे पकड़ी हुई ढेर सी मछलियाँ इस पानी के टैंक में भर देते.
मछलियाँ पहले बहुत संघर्ष करती लेकिन बाद में शांत हो जाती. चूँकि वाटर टैंक में बहुत जगह नहीं होती थी इसलिए मछलियाँ ज्यादा तैर नहीं पाती थी लेकिन वो मछलियाँ मरती भी नहीं थी.
दुर्भाग्य से जापानी इन मछलियों को भी नापसंद करने लगे क्योंकि इन सुस्त, थकी, स्थिर मछलियों का स्वाद ताज़ी मछलियों जैसा था ही नहीं.
अंत में मछुआरों ने इस समस्या का सही समाधान खोज ही निकाला.
मछुआरों ने उसी वाटर टैंक में एक छोटी शार्क मछलियाँ रखना शुरू कर दिया. शार्क कुछ मछलियाँ तो खा जाती थी, लेकिन फिर भी कई मछलियाँ बच जाती थीं. ये बची हुई मछलियाँ जिन्दा और ताज़ी बनी रहती थीं क्योंकि शार्क से बचने के लिए वो निरंतर संघर्ष करती रहती थीं.
जीवन की समस्याएं भी शार्क मछली जैसे ही हैं जो हमें बेहतर बनाने में और अपने अंतर्मन को मजबूत करने में काम आती हैं| हर काम शुरू में मुश्किल होता है, लगातार कठोर परिश्रम से एक दिन वो हमारे लिए आसान भी बन जाता है|
Related posts:
Hindi Moral Story "Angoor Khatte Hain", "अंगूर खट्टे है” for Kids, Full length Educational Story for...
Children Story
Hindi Moral Story "Arbi Ghode", "अरबी घोड़े” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
Hindi Moral Story "Sangant ka Asar”, "संगत का असर” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
Moral Story "Puppies for Sale" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
Hindi Moral Story "Chaplooson ki Dosti", "चापलूसों की दोस्ती” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
Hindi Moral Story "Koyal", "कोयल” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6...
Children Story
English Short, Moral Story “The Kite" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...
Moral Story
Hindi Moral Story "Jungle hai to Jivan hai", "जंगल ही तो जीवन है” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
English Short, Moral Story “A Magic Pot and Flooding Porridge" for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story
Moral Story "How will You Respond " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Children Story
English Short, Moral Story “The Cage Bird's Escape” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Short Story
Hindi Moral Story "Teen Ajoobe Bhai", "तीन अजूबे भाई” for Kids, Full length Educational Story for St...
Hindi Stories
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Denies Rumor" for Kids, Educational Story for Students of c...
Short Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Colorful Bird" for Kids, Educational Story for Students of class 5...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Poor Little Girl" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
Hindi Moral Story "Apne Apne Karam”, “अपने अपने करम” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
English Short, Moral Story “The wolf and the crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Hungry Mouse" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
Short Story " The Rope" for Children, moral story for kids in English for competition with moral val...
Children Story
Short Story "The Brahmin and His Enemies" for Children, moral story for kids in English for competit...
Children Story