महात्मा जी की बिल्ली
एक बार एक महात्माजी अपने कुछ शिष्यों के साथ जंगल में आश्रम बनाकर रहते थें, एक दिन कहीं से एक बिल्ली का बच्चा रास्ता भटककर आश्रम में आ गया।
महात्माजी ने उस भूखे प्यासे बिल्ली के बच्चे को दूध-रोटी खिलाई। वह बच्चा वहीं आश्रम में रहकर पलने लगा।
लेकिन उसके आने के बाद महात्माजी को एक समस्या उत्पन्न हो गयी कि जब वे सायं ध्यान में बैठते तो वह बच्चा कभी उनकी गोद में चढ़ जाता, कभी कन्धे या सिर पर बैठ जाता।
तो महात्माजी ने अपने एक शिष्य को बुलाकर कहा देखो मैं जब सायं ध्यान पर बैठू, उससे पूर्व तुम इस बच्चे को दूर एक पेड़ से बॉध आया करो।
अब तो यह नियम हो गया, महात्माजी के ध्यान पर बैठने से पूर्व वह बिल्ली का बच्चा पेड़ से बॉधा जाने लगा।
एक दिन महात्माजी की मृत्यु हो गयी तो उनका एक प्रिय काबिल शिष्य उनकी गद्दी पर बैठा। वह भी जब ध्यान पर बैठता तो उससे पूर्व बिल्ली का बच्चा पेड़ पर बॉधा जाता।
फिर एक दिन तो अनर्थ हो गया, बहुत बड़ी समस्या आ खड़ी हुयी कि बिल्ली ही खत्म हो गयी।
सारे शिष्यों की मीटिंग हुयी, सबने विचार विमर्श किया कि बड़े महात्माजी जब तक बिल्ली पेड़ से न बॉधी जाये, तब तक ध्यान पर नहीं बैठते थे।
अत: पास के गॉवों से कहीं से भी एक बिल्ली लायी जाये। आखिरकार काफी ढॅूढने के बाद एक बिल्ली मिली, जिसे पेड़ पर बॉधने के बाद महात्माजी ध्यान पर बैठे।
विश्वास मानें, उसके बाद जाने कितनी बिल्लियॉ मर चुकी और न जाने कितने महात्माजी मर चुके। लेकिन आज भी जब तक पेड़ पर बिल्ली न बॉधी जाये, तब तक महात्माजी ध्यान पर नहीं बैठते हैं।
कभी उनसे पूछो तो कहते हैं यह तो परम्परा है। हमारे पुराने सारे गुरुजी करते रहे, वे सब गलत तो नहीं हो सकते। कुछ भी हो जाये हम अपनी परम्परा नहीं छोड़ सकते।
यह तो हुयी उन महात्माजी और उनके शिष्यों की बात। पर कहीं न कहीं हम सबने भी एक नहीं; अनेकों ऐसी बिल्लियॉ पाल रखी हैं। कभी गौर किया है इन बिल्लियों पर?
सैकड़ों वर्षो से हम सब ऐसे ही और कुछ अनजाने तथा कुछ चन्द स्वार्थी तत्वों द्वारा निर्मित परम्पराओं के जाल में जकड़े हुए हैं।
शिक्षा/Moral:- ज़रुरत इस बात की है कि हम ऐसी परम्पराओं और अंधविश्वासों को अब और ना पनपने दें और अगली बार ऐसी किसी चीज पर यकीन करने से पहले सोच लें की कहीं हम जाने – अनजाने कोई अन्धविश्वास रुपी बिल्ली तो नहीं पाल रहे|
Related posts:
Akbar-Birbal English Moral Story "Hot Iron Test" for Kids, Educational Story for Students of class 5...
Moral Story
English Short, Moral Story “You Cannot Please Everyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “A Dog in a Manager" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
Hindi Moral Story “Mann Ke Hare Haar Hai”, “मन के हारे हार है” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
Hindi Moral Story "Kamna ka Bandhan", "कामना का बंधन” for Kids, Full length Educational Story for St...
Children Story
English Moral Story "You Get what You Give" for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Generosity" for Kids, Educational Story for Students of c...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Lazy Farmer" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
English Short, Moral Story “Price of Necklace" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story
English Moral Story "Rumor" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
Short Story "The Donkey and The Cotton" for Children, moral story for kids in English for competitio...
Children Story
English Inspirational Story “Experience Brings Self Confidence” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Short Story "Owning Mistakes" for Children, moral story for kids in English for competition with mor...
Children Story
English Short, Moral Story “Shortcut to Success" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Rakshas aur Rajkumar", "राक्षस और राजकुमार” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
Hindi Moral Story "Sher aur Brahaman”, "शेर और ब्राह्मण” for Kids, Full length Educational Story for...
Children Story
Hindi Moral Story "Upkaar”, "उपकार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5,...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Khud me Achi Chijen Dekhen", "खुद में अच्छी चीजें देखें ” for Kids, Full length E...
Children Story
English Essay, Moral Story “The Signs of Happiness” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Short Story