मूर्खों को सीख देना
Murkho ko Seekh Dena
एक जंगल में एक पेड पर गौरैया का घोंसला था। एक दिन कडाके की ठंड पड रही थी। ठंड से कांपते हुए तीन चार बंदरो ने उसी पेड के नीचे आश्रय लिया। एक बंदर बोला “कहीं से आग तापने को मिले तो ठंड दूर हो सकती हैं।” दूसरे बंदर ने सुझाया “देखो, यहां कितनी सूखी पत्तियां गिरी पडी हैं। इन्हें इकट्ठा कर हम ढेर लगाते हैं और फिर उसे सुलगाने का उपाय सोचते हैं।” बंदरों ने सूखी पत्तियों का ढेर बनाया और फिर गोल दायरे में बैठकर सोचने लगे कि ढेर को कैसे सुलगाया जाए। तभी एक बंदर की नजर दूर हवा में उडते एक जुगनू पर पडी और वह उछल पडा। उधर ही दौडता हुआ चिल्लाने लगा “देखो, हवा में चिंगारी उड रही हैं। इसे पकडकर ढेर के नीचे रखकर फूंक मारने से आग सुलग जाएगी।” “हां हां!” कहते हुए बाकी बंदर भी उधर दौडने लगे। पेड पर अपने घोंसले में बैठी गौरैया यह सब देख रही थे। उससे चुप नहीं रहा गया। वह बोली ” बंदर भाइयो, यह चिंगारी नहीं हैं यह तो जुगनू हैं।” एक बंदर क्रोध से गौरैया की देखकर गुर्राया “मूर्ख चिडिया, चुपचाप घोंसले में दुबकी रह।हमें सिखाने चली हैं।” इस बीच एक बंदर उछलकर जुगनू को अपनी हथेलियों के बीच कटोरा बनाकर कैद करने में सफल हो गया। जुगनू को ढेर के नीचे रख दिया गया और सारे बंदर लगे चारों ओर से ढेर में फूंक मारने। गौरैया ने सलाह दी “भाइयो! आप लोग गलती कर रहें हैं। जुगनू से आग नहीं सुलगेगी। दो पत्थरों को टकराकर उससे चिंगारी पैदा करके आग सुलगाइए।” बंदरों ने गौरैया को घूरा। आग नहीं सुलगी तो गौरैया फिर बोल उठी “भाइयो! आप मेरी सलाह मानिए, कम से कम दो सूखी लकडियों को आपस में रगडकर देखिए।” सारे बंदर आग न सुलगा पाने के कारण खीजे हुए थे। एक बंदर क्रोध से भरकर आगे बढा और उसने गौरैया पकडकर जोर से पेड के तने पर मारा। गौरैया फडफडाती हुई नीचे गिरी और मर गई। मूर्खों को सीख देने का कोई लाभ नहीं होता। उल्टे सीख देने वाला को ही पछताना पडता हैं .
Related posts:
English Short, Moral Story “Aharsi the Bengal Tiger" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Lobh se Vinash", "लोभ से विनाश” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “Intelligence works Wonders" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "The Blind Saint" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Ishwar Accha Hi Karta Hai", "ईश्वर अच्छा ही करता है" for Kids, Educa...
Children Story
English Short, Moral Story “Where there is a will there is a Way" for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
English Essay, Moral Story "Lessons on Life” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Short Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Count The Crows" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
English Short, Moral Story “Key to Happiness" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
Hindi Moral Story "Aacharan ka Prabhav" "आचरण का प्रभाव" Best Motivational Story of "Sant Gyaneshwar...
Story
English Inspirational Story “Creative Problem Solving” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Essay, Moral Story "Put The Glass Down” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10
Short Story
English Inspirational Story "The Difference Between Knowing and Doing" Moral Story for kids and Stud...
Moral Story
Moral Story "Making a Difference" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
English Inspirational Story “Getting Rid of Resentment” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The intelligent Offender" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Children Story
English Essay, Moral Story “Generosity” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
English Inspirational Story “The Cure for Melancholy” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Jyda Bolne ka Nuksan", "ज़्यदा बोलने का नुक्सान” for Kids, Full length Educational...
Children Story
English Short, Moral Story “The Boy and a Tree" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story