Home » Children Story » Hindi Moral Story “Mehnat Safalta ka Ekmatar Marg”, “मेहनत सफलता का एकमात्र मार्ग” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Mehnat Safalta ka Ekmatar Marg”, “मेहनत सफलता का एकमात्र मार्ग” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

किसान और उसके चार बेटे

एक बार एक गरीब किसान था। उसके चार बेटे थे, लेकिन चारों निकम्मे और कामचोर थे। किसान उनकी इस आदत से बहुत चिंतित रहता था।

किसान के पास बस एक बंजर जमीन का टुकड़ा था। बड़ी मशक्कत से वो दूसरे किसानो के खेत में मेहनत करके रोजी का इंतजाम करता था।

एक बार किसान बहुत बीमार हो गया उसने मरने से पहले अपने बेटों से कहा कि मैंने अपनी जमीन में कुछ सोने की अशर्फियाँ गाड़ रखी हैं, मेरे मरने के बाद तुम उसे निकाल कर आपस में बाँट लेना।

पिता के मरने के बाद गड़ा धन निकालने के लिए चारों भाईयो ने बंजर जमीन को खोदना शुरू कर दिया। काफी खोदने के बाद भी जब कुछ ना निकला तो चारों पिता को कोसते घर की ओर बढ़ने लगे।

गाँव का मुखिया यह सब देख रहा था। चारों को वापिस जाता देख,

मुखिया ने कहा- जब खोद ही दिया है तो बीज भी डाल दो, तुम्हारी इतनी मेहनत का कुछ तो परिणाम मिले! उन चारों ने बेमन से खोदी हुई जमीन में गेहूँ के बीज डाल दिये।

कुछ ही दिनों में वहां गेहूँ की फसल लह लहाने लगी। फसल को बेचकर चारों को अच्छा खासा धन प्राप्त हो गया। फसल से धन पाकर चारों के चेहरे खिल उठे।

भाईयों को खुश देखकर मुखिया उनके पास आया और बोला- “बेटा तुम चारों ने कठिन परिश्रम किया, और उसी का परिणाम है कि आज इस बंजर जमीन को तुम चारों ने उपजाऊ बना दिया।

मुखिया ने फिर कहा- तुम्हारे पिताजी तुम चारों को यही बात समझाना चाहते थे कि मेहनत करने से कठिन से कठिन कार्य में सफलता हासिल की जा सकती है।

इसीलिए उन्होने जमीन में धन गड़ा होने की बात तुम लोगों से कही। वास्तव में असली धन यह तुम्हारा परिश्रम है जिससे तुम जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हो”।

शिक्षा/Moral:- इस शिक्षाप्रद कहानी से यही पता चलता है कि सफलता पाने का एकमात्र मार्ग है मेहनत । हो सकता है कि तुम पहले प्रयास में कामयाब ना भी हो लेकिन कभी प्रयास करना कभी मत छोड़े. कुछ लोगों को थोड़े प्रयास से सफलता मिल जातो है और कुछ ;लोगों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने से लेकिन अगर प्रयास पूरे दिल से किया जाए तो देर सबेर सफलता मिलता तो निश्चित है|

Related posts:

English Inspirational Story “What is Spiritual Exercise?” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short Moral Story “The Obstacle in Our Path” Inspirational Story for Kids and Students of Cl...

Moral Story

Short Story " Greedy Boy" for Children, moral story for kids in English for competition with moral v...

Children Story

Hindi Moral Story "Aatma ki Awaj”, "आत्मा की आवाज़” for Kids, Full length Educational Story for Stud...

हिंदी कहानियां

Short Story "The Meaning of True Wealth" for Children, moral story for kids in English for competiti...

Children Story

English Short, Moral Story “You cannot please everyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Moral Story

Short Story "Why the sky is far away" for Children, moral story for kids in English for competition ...

Children Story

Hindi Moral Story "Batooni Kachua”, “बतौनी कछुआ” for Kids, Full length Educational Story for Student...

हिंदी कहानियां

English Short, Moral Story “Trusting God and Letting Go” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...

Moral Story

Hindi Moral Story "Karodh Manushya Ka Sabse Bda Shatru Hai", "क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है”

Children Story

English Short, Moral Story “The Lazy Farmer" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...

Moral Story

English Short, Moral Story “Aharsi the Bengal Tiger" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

English Short Moral Story “The Elephant Rope” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Boy and The Apple Tree” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Short Story

Hindi Moral Story “Murak Dost Se Akalmand Dushman Accha ”, “मूर्ख दोस्त से अक्लमंद दुश्मन अच्छा” for...

Children Story

English Inspirational Story “Finding Happiness” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Protection of the Footmark of an Elephant" for Kids, Educational S...

Moral Story

English Short, Moral Story “Believe in Power of God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Tale of the Foolish Gardener" for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Peacock and The Crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.