महामूर्ख की उपाधि
विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते थे। इस अवसर पर हास्य-मनोरंजन के कई कार्यक्रम होते थे। हर कार्यक्रम के सफल कलाकार को पुरस्कार भी दिया जाता था। सबसे बड़ा पुरस्कार ‘महामूर्ख’ की उपाधि पाने वाले को दिया जाता था।
कृष्णदेव राय के दरबार में तेनालीराम सबका मनोरंजन करते थे। वे बहुत तेज दिमाग के थे। उन्हें हर साल का सर्वश्रेष्ठ हास्य-कलाकर का पुरस्कार तो मिलता ही था, ‘महामूर्ख’ का खिताब भी हर साल वही जीत ले जाते।
दरबारी इस कारण से उनसे जलते थे। उन्होंने एक बार मिलकर तेनालीराम को हराने की युक्ति निकाली। इस बार होली के दिन उन्होंने तेनालीराम को खूब छककर भांग पिलवा दी। होली के दिन तेनालीराम भांग के नशे में देर तक सोते रहे। उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा दोपहर हो रही थी। वे भागते हुए दरबार पहुंचे। आधे कार्यक्रम खत्म हो चुके थे।
कृष्णदेव राय उन्हें देखते ही डपटकर पूछ बैठे, ‘अरे मूर्ख तेनालीरामजी, आज के दिन भी भांग पीकर सो गए?’
राजा ने तेनालीराम को ‘मूर्ख’ कहा, यह सुनकर सारे दरबारी खुश हो गए।
उन्होंने भी राजा की हां में हां मिलाई और कहा, ‘आपने बिलकुल ठीक कहा, तेनालीराम मूर्ख ही नहीं महामूर्ख हैं।’
जब तेनालीराम ने सबके मुंह से यह बात सुनी तो वे मुस्कराते हुए राजा से बोले, ‘धन्यवाद महाराज, आपने अपने मुंह से मुझे महामूर्ख घोषित कर आज के दिन का सबसे बड़ा पुरस्कार दे दिया।’
तेनालीराम की यह बात सुनकर दरबारियों को अपनी भूल का पता चल गया, पर अब वे कर भी क्या सकते थे?
क्योंकि वे खुद ही अपने मुंह से तेनालीराम को महामूर्ख ठहरा चुके थे। हर साल की तरह इस साल भी तेनालीराम ‘महामूर्ख’ का पुरस्कार जीत ले गए।
Related posts:
Hindi Moral Story "Naai ki Uchnyukti", "नाई की उच्च नियुक्ति” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Short, Moral Story “The Boot in the Jungle" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “The One-Eyed Doe” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Short Story
English Moral Story "Lion and Rabbit" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class ...
Children Story
English Short, Moral Story “Karoly Takacs" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
Hindi Moral Story "Lalch", "लालच” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6...
Children Story
English Inspirational Story “A Lesson for Parents” Bedtime Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story “Honesty must be absolute” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Work without Fear of Failure” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
English Inspirational Story “Opportunity Knocks but Once” Moral Story for kids and Students.
Short Story
English Short, Moral Story “The Fox and the Crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Udati Hui Afvah ”, “उड़ती हुई अफवाह” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
Moral Story "Never Lose Hope " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
Hindi Moral Story "Tedi Kheer”, "टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Little Girl Necklace" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Teen Putle”, “तीन पुतले” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
English Short, Moral Story “Father Son Conversation" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kavi aur Dhanvan Aadmi", "कवि और धनवान आदमी" for Kids, Educational S...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Always be Good with Others” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story