लोभ से विनाश
Lobh se Vinash
बहुत समय पहले की बात है, किसी गांव में एक किसान रहता था, गांव में ही खेती का काम करके अपना और अपने परिवार का पेट पलता था, किसान अपने खेतों में बहुत मेहनत से काम करता था, परन्तु इसमें उसे कभी लाभ नहीं होता था, एक दिन दोपहर में धूप से पीड़ित होकर वह अपने खेत के पास एक पेड़ की छाया में आराम कर रहा था, सहसा उस ने देखा कि एक एक सर्प उसके पास ही बाल्मिक (बांबी) से निकल कर फेन फैलाए बैठा है, किसान आस्तिक और धर्मात्मा प्रकृति का सज्जन व्यक्ति था, उसने विचार किया कि ये नागदेव अवश्य ही मेरे खेत के देवता हैं, मैंने कभी इनकी पूजा नहीं की, लगता है इसी लिए मुझे खेती से लाभ नहीं मिला, यह सोचकर वह बाल्मिक के पास जाकर बोला-हे क्षेत्ररक्षक नागदेव! मुझे अब तक मालूम नहीं था कि आप यहाँ रहते हैं, इसलिए मैंने कभी आपकी पूजा नहीं की, अब आप मेरी रक्षा करें, ऐसा कहकर एक कसोरे में दूध लाकर नागदेवता के लिए रखकर वह घर चला गया, प्रात:काल खेत में आने पर उसने देखा कि कसोरे में एक स्वर्ण मुद्रा रखी हुई है,
अब किसान प्रतिदिन नागदेवता को दूध पिलाता और बदले में उसे एक स्वर्ण मुद्रा प्राप्त होती, यह क्रम बहुत समय तक चलता रहा, किसान की सामाजिक और आर्थिक हालत बदल गई थी, अब वह धनाड्य हो गया था, एक दिन किसान को किसी काम से दूसरे गांव जाना था, अत: उसने नित्यप्रति का यह कार्य अपने बेटे को सौंप दिया, किसान का बेटा किसान के बिपरीत लालची और क्रूर स्वभाव का था, वह दूध लेकर गया और सर्प के बाल्मिक के पास रख कर लौट आया, दूसरे दिन जब कसोरालेने गया तो उसने देखाकि उसमें एक स्वर्ण मुद्रा रखी है, उसे देखकर उसके मन में लालच आ गया, उसने सोचा कि इस बाल्मिक में बहुत सी स्वर्णमुद्राएँ हैं और यह सर्प उसका रक्षक है, यदि में इस सर्प को मार कर बाल्मिक खोदूं तो मुझे सारी स्वर्णमुद्राएँ एकसाथ मिल जाएंगी, यह सोचकर उसने सर्प पर प्रहार किया, परन्तु भाग्यवस सर्प बच गया एवं क्रोधित हो अपने विषैले दांतों से उसने उसे काट लिया, इस प्रकार किसान बेटे की लोभवस मृतु हो गई, इसी लिए कहते हैं कि लोभ करना ठीक नहीं है,
Related posts:
Hindi Moral Story “Sher aur Chuha”, “शेर और चूहा” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
Moral Story "Salesman Honesty " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short, Moral Story “The Ant and The Grasshopper” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Short Story
English Short, Moral Story “The Difference" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Hindi Moral Story "Ek Tang wala Bagula", "एक टाँग वाला बगुला” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Moral Story "Don’t Waste your Time Complaining" for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Afsar", "किसका अफसर" for Kids, Educational Story for Students ...
Children Story
English Short, Moral Story “The bird with two heads" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
Short Story "Jack and the Beanstalks" for Children, moral story for kids in English for competition ...
Children Story
Hindi Moral Story "Tenaliram ka Mariyal Ghoda", "तेनालीराम का मरियल घोड़ा” for Kids, Full length Edu...
Children Story
English Short, Moral Story “Secret to Happiness” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Moral Story "At the Right Place" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...
Children Story
English Short, Moral Story “A Brute can also see Reason" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Giving is Greater than Taking" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
Short Story " A Rich Man and His Son" for Children, moral story for kids in English for competition ...
Children Story
Moral Story "Everything around us is reflection of our own thoughts " for Kids and Children, English...
Children Story
Short Story "The Apple Tree and the Farmer " for Children, moral story for kids in English for compe...
Children Story
English Short, Moral Story “The Giving Tree" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
English Essay, Moral Story “Finders Keepers” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Anguthi Chor aur Birbal", "अंगूठी चोर और बीरबल" for Kids, Educationa...
Children Story