कैसे आया जूता
एक राजा था। उसका एक बड़ा-सा राज्य था। एक दिन उसे देश घूमने का विचार आया और उसने देश भ्रमण की योजना बनाई और घूमने निकल पड़ा। जब वह यात्रा से लौट कर अपने महल आया।
उसने अपने मंत्रियों से पैरों में दर्द होने की शिकायत की। राजा का कहना था कि मार्ग में जो कंकड़-पत्थर थे वे मेरे पैरों में चुभ गए और इसके लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए।
कुछ देर विचार करने के बाद उसने अपने सैनिकों व मंत्रियों को आदेश दिया कि देश की संपूर्ण सड़कें चमड़े से ढंक दी जाएं। राजा का ऐसा आदेश सुनकर सब सकते में आ गए।
लेकिन किसी ने भी मना करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह तो निश्चित ही था कि इस काम के लिए बहुत सारे रुपए की जरूरत थी। लेकिन फिर भी किसी ने कुछ नहीं कहा। कुछ देर बाद राजा के एक बुद्घिमान मंत्री ने एक युक्ति निकाली।
उसने राजा के पास जाकर डरते हुए कहा- महाराज! मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूं। अगर आप इतने रुपयों को अनावश्यक रूप से बर्बाद न करना चाहें तो मेरे पास एक अच्छी तरकीब है, जिससे आपका काम भी हो जाएगा और अनावश्यक रुपयों की बर्बादी भी बच जाएगी।
राजा आश्चर्यचकित था क्योंकि पहली बार किसी ने उसकी आज्ञा न मानने की बात कही थी।
उसने कहा- बताओ क्या सुझाव है?
मंत्री ने कहा- महाराज! पूरे देश की सड़कों को चमड़े से ढंकने के बजाय आप चमड़े के एक टुकड़े का उपयोग कर अपने पैरों को ही क्यों नहीं ढंक लेते।
राजा ने अचरज की दृष्टि से मंत्री को देखा और उसके सुझाव को मानते हुए अपने लिए जूता बनवाने का आदेश दे दिया।
शिक्षा/Moral:- यह कहानी हमें एक महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है कि हमेशा ऐसे हल के बारे में सोचना चाहिए जो ज्यादा उपयोगी हो। जल्दबाजी में अप्रायोगिक हल सोचना बुद्धिमानी नहीं है। दूसरों के साथ बातचीत से भी अच्छे हल निकाले जा सकते हैं।
Related posts:
English Short, Moral Story “The Great Sacrifice" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Look before you Leap" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Don’t Judge Anyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
Moral Story "Inspiring Story of Glenn Cunningham " for Kids and Children, English Story for Class 5,...
Children Story
English Inspirational Story “The School of Life” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Kabhi Haar Nhi Manni Chahiye", "कभी हार नहीं माननी चाहिए” for Kids, Full length E...
Children Story
Short Story "A Father learns A Lesson from His Son" for Children, moral story for kids in English fo...
Children Story
English Short, Moral Story “The Prince And-The She-devil" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
Hindi Moral Story "Siyar aur Gadha”, "सियार और गाधा” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Hindi Stories
English Short, Moral Story “Contentment is a great Wealth" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Frog and The Ox" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Just One Question" for Kids, Educational Story for Students of cla...
Short Story
English Short, Moral Story “A Brute can also see Reason" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Rope” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...
Short Story
English Essay, Moral Story “Generosity” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Colorful Bird" for Kids, Educational Story for Students of class 5...
Moral Story
English Short Moral Story “Thinking Out of the Box” Inspirational Story for Kids and Students of Cla...
Moral Story
English Short, Moral Story “Pointing Others Mistakes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students...
हिंदी कहानियां