जैसी तुम्हारी इच्छा
Jaisi Tumhari Icha
मोहिनी को कौन नहीं जानता था, जैसा उसका नाम, वैसे ही उसके करम, मोहिनी अपनी बातों से सदा सबका मन मोह लेती थी, हर किसी के दुख: सुख में सब का साथ देती थी, औरों को खुश करने की खातिर वो अपने दुख: को भूल जाती थी, पार्टीयाँ करने का उसे बहुत शौक था, उसका घर सदा लोगों से भरा रहता था, जब भी देखो, धूम धड़क्का, धूम धड़क्का, आस पास के लोग भी उसकी इस आदत से परिचित थे और सदा उसका साथ देते थे, समय बीतता गया और पार्टीयाँ यूँ ही चलती रहीं, समय के साथ साथ मोहिनी का शरीर भी कमज़ोर होता जा रहा था, परन्तु उसकी पार्टीयों में कोई परिवर्तन नहीं आया, हँसी खुशी का माहौल ऐसे ही बना रहा, आख़िर मोहिनी के जाने का समय आ गया, यमराज ने अपने दूत को धरती पर ये आदेश देकर भेजा कि वो अपने साथ मोहिनी को ले आये, आज्ञा पाकर दूत धरती पर आया जहाँ उसने देखा कि मोहिनी अपनी पार्टी में व्यस्त है, उसे दीन और दुनिया की कोई ख़बर नहीं, उसे देख कर यमदूत की इतनी हिम्मत नहीं पड़ी कि वो बिना बताए मोहिनी को ले जाए, दूत ने मनुष्य का वेश धारण किया और स्वयं भी पार्टी में शामिल हो गया, थोड़ी देर बाद जब मौका मिला तो दूत ने मोहिनी को एकांत में ले जाकर अपने आने का कारण बताया, दूत ने मोहिनी को ये भी बताया कि आज उसको एक सौ लोगों को अपने साथ ले जाना है, उसके पास जो सौ लोगों की लिस्ट है उस में मोहिनी का नाम सब से पहला है, यह सुनकर मोहिनी ने दूत से कहा कि हे महात्मा मेरी इस पार्टी में क्यों भंग डाल रहे हो,
देख नहीं रहे हो कि लोग कितने मगन हैं, मुझे तुम्हारे साथ जाने में कोई आपत्ति नहीं है, बस थोड़ा सा समय और देदो, और हाँ, अगर ले ही जाना है तो अपनी लिस्ट को नीचे से शुरू क्यों नहीं कर लेते, इस तरह से मेरा नम्बर सब से बाद आएगा और अपने लोगों का साथ थोड़ी देर के लिये और मिल जाएगा, यमदूत के कहने पर कि ऐसा संभव नहीं है, मोहिनी ने उस से कहा कि क्यों न वो भी कुछ देर पार्टी का आनन्द ले ले, दूत ने मोहिनी के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और अपनी लिस्ट एक ओर रखकर पर्टी का आनन्द लेने लगा, मोहिनी इस दुनिया से इतनी जल्दी जाना नहीं चाहती थी, उसे ये भी पता था कि यमदूत उसे छोड़ेगा भी नहीं, एकाएक उस के मन में विचार आया और उसने आँख बचाकर यमदूत की लिस्ट में अपने नाम का कार्ड सब से नीचे कर दिया, सब काम यूँ ही चलता रहा, थोड़ी देर बाद यमदूत को ध्यान आया और वो मोहिनी के पास आकर कहने लगा कि उसने मोहिनी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और सब से नीचे जिस का नाम है उसे वो सब से पहले ले जाएगा, यह सुनकर मोहिनी ने केवल इतना कहा और चलने को तैयार हो गई, टाल नहीं सकता कोई, लिखा जो है सो होए कितने जतन कुछ भी करो, जो होना है सो होए.
Related posts:
English Short, Moral Story “The Proud Boy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
English Short, Moral Story “Sage Reply to Angry King” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Short Story
Hindi Moral Story "Pradhinta me Sukh Kahan, "प्राधीनता में सुख कहाँ” for Kids, Full length Education...
Children Story
English Short, Moral Story “The Dove and the Bee" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Jiska Kaam usi ko Saje", "जिसका काम उसी को साजे” for Kids, Full length Educationa...
Children Story
English Inspirational Story "Paving the Way to Inner Growth" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Duck Pond" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
Short Story " Change Yourself and not The World" for Children, moral story for kids in English for c...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Washerman's Donkey" for Kids, Educational Story for Students of cl...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Milkmaid” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
English Short, Moral Story “The Defective Clock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Cause of Stress and Problems” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Owl and The Swan" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Essay, Moral Story "Always Thankful To God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Short Story
English Short, Moral Story “The talkative tortoise" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Hindi Moral Story "Teen Ajoobe Bhai", "तीन अजूबे भाई” for Kids, Full length Educational Story for St...
Hindi Stories
Hindi Moral Story "Sunder Tasveer", "सुंदर तस्वीर” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “Get Yourself Rewarded" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Fox and the Crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “Bliss of Happiness" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story