Home » Children Story » Hindi Moral Story “Gulabi Pari ki Kahani”, “गुलाबी परी की कहानी” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Gulabi Pari ki Kahani”, “गुलाबी परी की कहानी” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

गुलाबी परी की कहानी

ख़ुशी को रात को सोने से पहले कहानी सुनने का बहुत शौक है। वह कक्षा चार में पढ़ती है।

वह अपनी माँ से कहती है- “माँ” आज रात मुझे कहानी सुनाओगी न!”

माँ कहती है- “हाँ बेटा! अभी कुछ देर रुको। मैं रसोई का काम ख़त्म करके जल्दी ही आती हूँ।”

अब ख़ुशी ने- जल्दी से नाईट सूट पहना और अपने पलंग पर आकर लेट गई।

थोड़ी देर में माँ का काम ख़त्म हुआ तो वो भी उसके पास आ कर लेट गईं|

माँ बोलीं- “हाँ! अब बताओ कौन सी कहानी सुनाऊँ आज?”

ख़ुशी बोली-“माँ, आज वो परियों वाली कहानी सुनाओ न,” ख़ुशी को परियों की कहानी सुनना बहुत पसंद है। वह हर तीसरे दिन कोई न कोई परियों वाली ही कहानी सुनना चाहती है।

माँ बोलीं-“अच्छा चलो, आज मैं तुम्हें गुलाबी परी की कहानी सुनाती हूँ,” माँ ने कहानी शुरू की –

“बहुत समय पहले की बात है, परीलोक में बहुत सारी परियाँ रहती थीं। उनमें से गुलाबी परी सबसे प्यारी थी। वह रानी परी की सबसे चहेती परी भी थी। गुलाबी परी यदि कोई इच्छा करती तो वह उसे ज़रूर पूरा करती।

एक दिन खेलते–खेलते गुलाबी परी के मन में आया कि क्यों न पृथ्वीलोक पर सैर के लिए जाया जाए। उसने पृथ्वीलोक और वहां के लोगों के बारे में बहुत सुना हुआ था। वे लोग कैसे रहते हैं, वह जानना चाहती थी। उसने अपनी यह इच्छा रानी परी के सामने रखी। पहले तो रानी परी ने ना-नुकुर किया फिर मान गई। आखिर वह गुलाबी परी की इच्छा को कैसे टाल सकती थी।

रानी परी ने कहा, “पर मेरी एक शर्त है। पृथ्वीलोक पर तुम सिर्फ रात में ही जा सकती हो। और सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही तुम्हें वापस आना होगा। सूरज की किरणें तुम्हारे ऊपर नहीं पड़नी चाहिए। नहीं तो तुम्हारे पंख पिघल जाएंगे और तुम वापस नहीं आ पाओगी। तुम्हें हमेशा के लिए मनुष्यों के साथ रहना पड़ेगा।”

गुलाबी परी ने जल्दी से कहा- “ठीक है!”वह तो पृथ्वीलोक पर जाने के नाम से ही उत्साहित थी।

रानी परी ने कहा- “लेकिन तुम अकेले नहीं जाओगी। तुम्हारे साथ तुम्हारी तीन और परी बहनें भी तुम्हारी सुरक्षा के लिए जाएंगी। सब्ज़ परी, नील परी और लाल परी,”।

गुलाबी परी और भी खुश हो गई। “ये सब तो मेरी सहेलियाँ हैं! अब तो और भी मज़ा आएगा। हम सब वहाँ जा कर मज़े करेंगे, किसी बाग़ में खेलेंगे और नृत्य करेंगे।” बाक़ी परियाँ भी बहुत खुश हो गईं, आखिर उनको भी पृथ्वीलोक पर जाने का मौका मिल रहा था। वे सब रात का बेसब्री से इंतज़ार करने लगीं।

जैसे ही पृथ्वीलोक पर अँधेरा छाया, चारों परियाँ तैयार हो गईं। रानी परी ने एक बार फिर से अपनी चेतावनी दोहराई, “याद रहे, सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही परीलोक वापस आना होगा।” फिर रानी माँ ने सभी परियों को आँखें बंद करने को कहा।

थोड़ी देर बाद जब चारों परियों ने आँखें खोलीं तो वे सब एक हरे भरे बाग़ में थीं। चारों तरफ सुन्दर-सुन्दर फूल खिले हुए थे। तितलियाँ फूलों पर मंडरा रहीं थीं। हवा में ठंडक थी। उन परियों को ये हरियाली इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने नाचना शुरू कर दिया। धीमा-धीमा संगीत न जाने कहाँ से आ रहा था।”

कहानी खत्म हुई और ख़ुशी को अपनी माँ कि गोद में ही कहानी सुनते – सुनते नीद आ गई|

Related posts:

Short Story " Powerful Advice From A Dying Man" for Children, moral story for kids in English for co...

Children Story

Short Story "Ribbit The Rabbit" for Children, moral story for kids in English for competition with m...

Children Story

Moral Story "Appearances are deceptive" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9...

Children Story

Hindi Moral Story "Ekta mein Bal hai”, “एकता मे बल है” for Kids, Full length Educational Story for S...

Children Story

Hindi Moral Story "Nisparhata" "निःस्पृहता" Best Motivational Story of "Bhakt Raidas".

Story

Hindi Moral Story "Chaplooson ki Dosti", "चापलूसों की दोस्ती” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

English Inspirational Story “A Poor Boy's Initiative” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Moral Story "Lion and Brahmin" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...

Children Story

English Short, Moral Story “Have Patience and Never Give up” for Kids and Children for Class 5, 6, 7...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Kite" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...

Moral Story

English Moral Story "Think before you Act" for Kids, Full length Educational Story for Students of C...

Children Story

Hindi Moral Story "Iswar deta Hai", "ईश्वर देता है” for Kids, Full length Educational Story for Stud...

Children Story

Short Story " Infinity Kiss" for Children, moral story for kids in English for competition with mora...

Children Story

Hindi Moral Story "Jadu ki Chadi", "जादू की छड़ी” for Kids, Full length Educational Story for Studen...

Children Story

Hindi Moral Story "Kisi ke Haq pe Jabardasti Kabja na Kro", "किसी के हक पर जबरदस्ती कब्जा न करो” for...

Children Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Generosity" for Kids, Educational Story for Students of c...

Moral Story

Hindi Moral Story "Sher aur Kishmish", "शेर और किशमिश” for Kids, Full length Educational Story for S...

Children Story

English Short, Moral Story “Divinity Lies within Us" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Children Story

Short Story "The Curse of The Bullock" for Children, moral story for kids in English for competition...

Children Story

Hindi Moral Story "Bda Sochne Walon ke Sapne Poora Hua krte Hain", "बड़ा सोचने वालों के सपने पूरे हुआ...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.