गोलू मोलु और भालू
Golu Molu aur Bhalu
गोलू-मोलू और पक्के दोस्त थे। गोलू जहां दुबला-पतला था, वहीं मोलू मोटा गोल-मटोल। दोनों एक-दूसरे पर जान देने का दम भरते थे, लेकिन उनकी जोड़ी देखकर लोगों की हंसी छूट जाती। एक बार उन्हें किसी दूसरे गांव में रहने वाले मित्र का निमंत्रण मिला। उसने उन्हें अपनी बहन के विवाह के अवसर पर बुलाया था। उनके मित्र का गांव कोई बहुत दूर तो नहीं था लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए जंगल से होकर गुजरना पड़ता था। और उस जंगल में जंगली जानवरों की भरमार थी। दोनों चल दिए…जब वे जंगल से होकर गुजर रहे थे तो उन्हें सामने से एक भालू आता दिखा। उसे देखकर दोनों भय से थर-थर कांपने लगे। तभी दुबला-पतला गोलू तेजी से दौड़कर एक पेड़ पर जा चढ़ा, लेकिन मोटा होने के कारण मोलू उतना तेज नहीं दौड़ सकता था। उधर भालू भी निकट आ चुका था, फिर भी मोलू ने साहस नहीं खोया। उसने सुन रखा था कि भालू मृत शरीर को नहीं खाते। वह तुरंत जमीन पर लेट गये और सांस रोक ली। ऐसा अभिनय किया कि मानो शरीर में प्राण हैं ही नहीं। भालू घुरघुराता हुआ मोलू के पास आया, उसके चेहरे व शरीर को सूंघा और उसे मृत समझकर आगे बढ़ गया। जब भालू काफी दूर निकल गया तो गोलू पेड़ से उतरकर मोलू के निकट आया और बोला, ‘‘मित्र, मैंने देखा था….भालू तुमसे कुछ कह रहा था। क्या कहा उसने ?’’ मोलू ने गुस्से में भरकर जवाब दिया, ‘‘मुझे मित्र कहकर न बुलाओ…और ऐसा ही कुछ भालू ने भी मुझसे कहा। उसने कहा, गोलू पर विश्वास न करना, वह तुम्हारा मित्र नहीं है।’’ सुनकर गोलू शर्मिन्दा हो गया। उसे अभ्यास हो गया था कि उससे कितनी भारी भूल हो गई थी। उसकी मित्रता भी सदैव के लिए समाप्त हो गई।
Related posts:
Hindi Moral Story "Tenaliram ki Chaturaai", "तेनालीराम की चतुराई” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
English Short, Moral Story “Mirror in Coffin” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
English Short, Moral Story “The wolf and the lamb" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story “Murkh Bakra”, “मूर्ख बकरा” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Beware of mean friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Short Story "Taking Responsibility" for Children, moral story for kids in English for competition wi...
Children Story
Short Story " Advising A Fool" for Children, moral story for kids in English for competition with mo...
Children Story
English Inspirational Story "The Positive Side of Things" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Essay, Moral Story “Finders Keepers” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Short Story
English Short, Moral Story “The Donkey on Wheels" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Moral Story "King of Birds " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Children Story
English Moral Story "The Power of Teamwork" for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
English Moral Story "Colonel Harland Sanders" for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
Hindi Moral Story "Atma ki Awaz”, “आत्मा की आवाज़” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “The Merchant and The Money Lender" for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Why Anansi Has Eight Skinny Legs" for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Apne Apne Karam”, "अपने अपने करम” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
हिंदी कहानियां
Short Story "The Selfish Crows" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story
Hindi Moral Story "Sangharsh Krna Mat Chodiye", "संघर्ष करना मत छोड़िये” for Kids, Full length Educat...
Children Story
English Short, Moral Story “The Mistaken Complaint" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story