Home » Hindi Letter Writing » Hindi Letter on “Vidyalaya ke Vriksharopan Samaroh ke anubhav ko batate hue chote bhai ko patra”, “विद्यालय के वृक्षारोपण समारोह के अनुभव को बताते हुए छोटे भाई को पत्र”

Hindi Letter on “Vidyalaya ke Vriksharopan Samaroh ke anubhav ko batate hue chote bhai ko patra”, “विद्यालय के वृक्षारोपण समारोह के अनुभव को बताते हुए छोटे भाई को पत्र”

आपने अपने विद्यालय में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन करवाया और आपकी इसमें सक्रिय भागीदारी रही। इस समारोह का अनुभव बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखें।

 

सी-5. जनकपुरी,

नई दिल्ली।

दिनांक__________

प्रिय अनुज,

शुभाशीर्वाद।

कल हमारे विद्यालय में वृक्षारोपण समारोह’ का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मेरी सक्रिय भागीदारी थी। मैं इस पत्र के माध्यम से तुम्हें इस समारोह के अपने अनुभव बता रहा हूँ।

इस समारोह के लिए हमने अपने क्षेत्र के शिक्षाधिकारी को आमंत्रित किया था। उनके आगमन पर उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। मैंने मुख्य अतिथि को पुष्पहार पहनाया। इसके पश्चात् मैं उन्हें समारोह स्थल तक ले गया। वहाँ पर 100 पौधे रखे थे। एक पौधा मुख्य अतिथि ने तथा एक-एक पौधा सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने लगाया। मैंने भी एक पौधे का रोपण किया। सभी कक्षाओं की ओर से 10-10 पौधे लगाए गए। उन्हें सींचने की भी व्यवस्था की गई।

इसके पश्चात् एक घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न वृक्ष बनकर एक एकांकी का सफल मंचन किया। एक समूह गीत भी गाया गया जिसमें वृक्षों के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया था। अंत में मुख्य अतिथि ने वृक्षों की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रशंसा भी की। इसमें मझे विशेष शाबाशी मिली। तुम भी एक पौधा अवश्य लगाना।

तुम्हारा शुभचिंतक

मेहुल मैदीरत्ता

Related posts:

Sagai par badhai dete hue mitra ko patra "सगाई पर बधाई देते हुए मित्र को पत्र" Sample Hindi Letter W...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Bade Bhi ki Shadi ke liye Mitra ko Nimantran Patra”, “बड़े भाई की शादी के लिए मित्र...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Postmaster se Dakiye ki Shikayat karte hue Patra”, “पोस्ट मास्टर से डाकिए की शिकायत...

Hindi Letter Writing

Team ka Captain chune jane par mitra ko badhai patra"टीम का कप्तान चुने जाने पर मित्र को बधाई पत्र" ...

Hindi Letter Writing

Vidyalaya ke Varshik Utsav ke liye nimantran patra “विद्यालय के वार्षिकोत्सव के लिए निमंत्रण-पत्र” S...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Apne Janamdin par mitra ko Nimantran Patra”, “अपने जन्मदिन पर मित्र को निमंत्रित पत...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Schooter Chori ki Report ke liye Patra”, “स्कूटर चोरी की रिपोर्ट के लिए पत्र” for C...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pratiyogita me Pratham Aane par Mitra ko Patra”, “प्रतियोगिता में प्रथम आने पर मित्...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Apne Janamdin par Amantran patra”, “मित्र को अपने जन्मदिन पर आमंत्रण-पत्र”...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Doodh mein Milavat ki Jankari dete hue Swasthy Adhikari ko Patra”, “दूध में मिलावट ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko uski Safalta par Badhai patra”, “मित्र को उसकी शानदार सफलता पर बधाई-पत्र” ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Videsh me base Chacha ko Bharat me basne ke liye patra”, “विदेश में जा बसे अपने चाच...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hindi Vibhag ke Adhyaksh ko Amantrit karte hue Patra ”, “हिन्दी विभाग के अध्यक्ष को...

Hindi Letter Writing

Mitra dwara Garden Party ka nimantran patra ki swikriti me uttar “मित्र द्वारा गार्डन पार्टी का निमं...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Principal ko Fees Mafi ke liye Prarthna Patra”, “प्रधानाचार्य को फीस माफी के लिए प...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Garmiyo ki Chuttiyo me Tracking me jane ke liye Patra”, “मित्र को गर्मियों...

Hindi Letter Writing

Rashtra Bhasha diwas samaroh ke nimantran patra ka aupcharik uttar “राष्ट्रभाषा-दिवस समारोह के निमंत...

Hindi Letter Writing

Badh se ghire logo ke vishay mein Bhatije ka Chacha ji ko patra "बाढ़ से घिरे लोगों के विषय में भतीज...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Bimiri mein santwana dete hue patra "मित्र को बीमारी में सांत्वना देते हुए पत्र" Sample Hin...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Dasvi kaksha mein Board Parikshao ke hanate ke paksh me Mitra ko patra”, “दसवी कक्ष...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.