Home » Hindi Letter Writing » Hindi Letter on “Videshi Mitra ko apne Vidyalaya bare me batate hue patra”, “अपने विद्यालय की विशेषताएं बताते हुए अपने विदेशी मित्र को पत्र”

Hindi Letter on “Videshi Mitra ko apne Vidyalaya bare me batate hue patra”, “अपने विद्यालय की विशेषताएं बताते हुए अपने विदेशी मित्र को पत्र”

अपने विद्यालय की विशेषताएं बताते हुए अपने विदेशी मित्र/अपनी सखी को पत्र लिखिए।

ए-5/12. नेहरू छात्रावास,

देहरादून।

दिनांक_____________

प्रिय सखी डायना,

सप्रेम नमस्ते।

तुम्हारा पत्र मिला। तुमने मेरे विद्यालय के बारे में जानने की इच्छा प्रकट की है। मैं इस पत्र में अपने विद्यालय की विशेषताएँ लिख रही हूँ।

 

मेरा विद्यालय ‘दून पब्लिक स्कूल’ के नाम से सारे देश में विख्यात है। यह विद्यालय बहुत पुराना है। इसने देश को अनेक प्रतिभाशाली हस्तियाँ प्रदान की हैं। हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी भी यहाँ पढ़े थे। हमारा विद्यालय अपने उच्च शैक्षणिक स्तर एवं अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है। यह दून घाटी की सुरम्य वादियों में स्थित है। इसका भवन अत्यंत भव्य है। यहाँ लगभग तीन हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। हमारे विद्यालय में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है।

 

हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है। खेल-कूद की यहाँ पर्याप्त व्यवस्था है। यहाँ सभी प्रमुख खेलों के कोच हैं। तैराकी और घुड़सवारी के उत्तुम प्रशिक्षण की सभी सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं। मेरे विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक अत्यंत परिश्रमी हैं। वे हमारे साथ बहुत ही स्नेहपूर्ण व्यवहार करते हैं। वे सभी अपने-अपने विषय के विद्वान हैं। हमारी कक्षा अध्यापिका मिस जोजफ एक सहृदय और अनुशासनप्रिय महिला हैं। हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम सदैव शत-प्रतिशत आता है।

 

यहाँ का प्राकृतिक वातावरण सभी का मन मोह लेता है। अगले वर्ष जब तुम भारत-यात्रा पर आओगी तो मेरा विद्यालय देखने अवश्य आना। तुम्हें यहाँ आकर प्रसन्नता होगी।

शेष कुशल।

तुम्हारी प्रिय सखी

चारू

Related posts:

Garden part ka Nimantran patra “गार्डन पार्टी का निमंत्रण-पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

नगर निगम को पत्र में आपकी कालोनी की खुदी हुई सड़क की मरम्मत हेतु पत्र for Class 7, 8, 9, 10, 12 Stude...

Hindi Letter Writing

Mitra ki aur se santwana patra ka jwab dete hue mitra ko patra "मित्र की और से सांत्वना पत्र का जवाब...

Hindi Letter Writing

mata ki Mrityu par sakhi ka samvedna patra "माता की मृत्यु पर सखी का संवेदना पत्र" Sample Hindi Lett...

Hindi Letter Writing

Mitra ko uski patni ki mrityu par samvedna prakat karte hue patra "मित्र को उसकी पत्नी की मृत्यु पर ...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Vivah sambandhi batchit chalane ke vishay ke uttar me patra “मित्र को विवाह संबंधी बातचीत च...

Hindi Letter Writing

धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के मनमाने प्रयोग से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए थानाध्यक्ष...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Janganana Vibhag me survey ke karya hetu Avedan Patra”, “जनगणना-विभाग' में सर्वे के...

Hindi Letter Writing

Grah-Pravesh Sanskar par Nimantran-Patra “गृह- प्रवेश संस्कार पर निमंत्रण-पत्र” Sample Hindi Letter ...

Hindi Letter Writing

Ek Premi ka Premika ke naam Pranay Patra "एक प्रेमी का प्रेमीका के नाम प्रणय पत्र" Sample Hindi Lett...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel me reh rahe chote bhai ko acche mitra ke gun batate hue patra”, “हास्टल में ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Prakashak ko Pustak Sarani evm Mulyo ki Suchi Patra”, “प्रकाशक को पुस्तक सारिणी एवं...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Kanun Vyavastha ki Bigadti Stithi ke liye Police Adhikshak ko Patra”, “कानून और को ...

Hindi Letter Writing

Vivah sambandhi batchit chalane ke vishay me mitra ko patra “विवाह संबंधी बातचीत चलाने के विषय में म...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Principal ko Fees Mafi ke liye Prarthna Patra”, “प्रधानाचार्य को फीस माफी के लिए प...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Sampadak ko Chunav ke Karan Ghar ki Diwar Poster se Gandi hone ne ke karan patra”, ...

Hindi Letter Writing

Bank ki Cheque Book kho Jane par Manager ko Suchna Patra “बैंक की चैक बुक खो जाने पर मैनेजर को सूचना...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hindi Vibhag ke Adhyaksh ko Amantrit karte hue Patra ”, “हिन्दी विभाग के अध्यक्ष को...

Hindi Letter Writing

Most Asked "Hindi Letters" in Class 10 and 12 CBSE Board Examination Previous Years.

Hindi Letter Writing

Diya hua Rin wapas mangne ke liye mitra ko patra “ऋण वापस मांगने के लिए मित्र को पत्र” Sample Hindi ...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.