Hindi Letter on “Apni Manpasand Film ke bare me batate hue Mitra ko Patra”, “अपनी मनपसंद फिल्म के बारे मे बताते हुए मित्र को पत्र”
आपने हाल में एक फिल्म देखी है जो आपको बहुत पसंद आई है। आप अपने दोस्त को इसके बारे में एक पत्र लिखिए।
ए-5, पश्चिम विहार,
नई दिल्ली।
दिनांक 29 सितंबर……….
प्रिय मित्र राहुल,
सप्रेम नमस्ते।
ने एक फिल्म देखी ‘फास्ट फारवर्ड’। इसमें मुख्य कलाकार थे-विनोद खन्ना, रेहान खान, अक्षय कपर, सबीना, भावना और महेश मांजरेकर। इस फिल्म के निर्देशक हैं-जेड अली सैयद। गीत शब्बीर अहमद के और संगीत अकबर सामी का है।
यह फिल्म डॉस-म्यूजिक के सबजेक्ट पर बनी है। मुझे इसे देखकर व्ही. शांताराम की फिल्म ‘जल बिन मछली, नृत्य बिन बिजली’ को यादें ताजा हो गईं। दरअसल सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘ताल’ के बाद अन्य किसी बड़े बैनर ने म्यूजिकल फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं जुटाई। लंबे इंतजार के बाद अंजुम रिजवी ने ऐसी सुंदर फिल्म बनाई है। यह फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। इसके गाने दर्शकों को काफी समय तक याद रहेंगे। इस फिल्म को आप भी देखना।
तुम्हारा प्रिय मित्र
रवि कुमार