Hindi Essay on “Mera Desh Bharat”, “मेरा देश भारत” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
मेरा देश भारत
Mera Desh Bharat
भारत मेरा देश है, मेरी मातृभूमि है। भारत का दूसरा नाम हिंदुस्तान है। अंग्रेजी में इसे ‘इंडिया’ कहते हैं। यह एक बड़ा राष्ट्र है। यहाँ अलग-अलग धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं।
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में बंगाल की खाडी और पश्चिम में अरबसागर है। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, कावेरी आदि नदियाँ इस देश को हराभरा रखती हैं। हमारे कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ माना जाता है।
दिल्ली भारत की राजधानी है। दिल्ली के अलावा इस देश में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलोर आदि कई महानगर हैं। भारत में ताजमहल, कुतुबमीनार, अजंता-एलोरा की गुफाएँ, दक्षिण के मंदिर आदि कई स्थान देखने लायक हैं। भारत में गोवा, माउंट आबू, शिमला आदि अनेक पर्यटन-स्थल हैं। भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है।
भारत संसार का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति की मंजिलें तय कर रहा है। मुझे अपने देश पर गर्व है।a