बुद्धि ही श्रेष्ठ बल है
Budhi Hi Shreshth Bal Hai
किसी जंगल में एक शेर रहता था। उसका नाम जैती था वह अपने आहार के लिए नित्य की कई जानवरों की हत्या कर डालता था। इससे वन के सारे जानवर दुखी और परेशान थे। उन्होंने आपस में बैठक की और एकत्रित होकर जैती के पास पहुंचे। जैती अपना आहार लेकर विश्राम कर रहा था। उसने जब सभी जानवरों को एक साथ देखा तो उनके एक साथ आने का कारण पूछा।
जानवरों ने वितम्रता से कहा, “महाराज! एक ही दिन में अनेक प्राणियों को मारने से क्या फायदा? हम रोज एक जानवर आपके भोजन के लिए भेज दिया करेंगे।”
जैती ने उनकी बात स्वीकार कर ली। तब आपसी समझौते के अनुसार एक जानवर नित्य जैती के पास पहुँचने लगा। इससे वन के प्राणी निडर होकर विचरण करने लगे। जैती को भी अपना भोजन खोजने में कठिनाई नहीं होती थी।
एक दिन एक खरगोश की बारी आई। वह अनिच्छा से जैती की ओर चला। मार्ग में उसे एक कुआँ दिखाई दिया। उसने उसकी जगत पर चढ़कर अपनी परछाई कुएँ में देखी। तभी उसे एक युक्ति सूझी कि जैती को इसमें गिराकर क्यों न मार दिया जाए? इससे सभी प्राणियों के प्राणों की रक्षा भी हो जाएगी। इस विचार के आते ही उसका उदास मन, उल्लासित हो उठा। वह धीरे-धीरे चलता हुआ संध्या के समय जैती के पास पहुँचा। जैती सारे दिन का भूखा गुस्से से भरा बैठा था। खरगोश जैसे छोटे जानवर को देखकर तो वह और भी भड़क उठा और बोला, “अरे! एक तो तू छोटा-सा और ऊपर से सारा दिन बिताकर आया है। कल ही मैं तेरे सब साथियों को मार डालूँगा।”
खरगोश ने विनम्र स्वर में कहा, “महाराज! मैं निर्दोष हूँ। मैं तो समय पर पहुँच जाता, पर रास्ते में दूसरे सिंह ने मुझे पकड़ लिया था। बड़ी मुश्किल से यहाँ तक पहुँचा हूँ। अब आप मुझे ग्रहण कर अपनी क्षुधा शांत कीजिए।”
“ऐसा! अब तो उस सिंह से बदला लेकर ही आहार लूँगा। मुझे उसके पास ले चलो।” जैती के मुख से निकला।
“महाराज! वह शेर इस कुएँ में छिपा बैठा है।” खरगोश ने भयभीत स्वर में कहा। जैती कुएँ की जगत पर चढ़ गया और नीचे देखा। उसे अपनी परछाई दिखाई दी। वह उस परछाई को दूसरा सिंह समझ बैठा और दहाड़कर उस पर टूट पड़ा। कुआँ गहरा था। जैती फिर उससे बाहर न निकल सका। वही उसका अंत हो गया। खरगोश खुशी-खुशी वन में लौट आया और उसने यह खुशखबरी सभी जानवरों को सुनाई। सबने उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
शिक्षा – बुद्धि और विवेक के बल पर कोई भी कार्य संभव है।
Related posts:
Hindi Essay on “Spring season”, “वसंतऋतु” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Paragraph
10 Lines Hindi Essay on “Mera Priya Phool”, “मेरा प्रिय फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Meri Yadgar Rail Yatra", "मेरी यादगार रेल-यात्रा" Hindi Paragraph, Speech f...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "राष्ट्रभाषा हिंदी", "National Language Hindi" Hindi Paragraph, Speech for C...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Favourite Teacher”, “मेरा प्रिय शिक्षक” Hindi , Paragraph, Speech, Niban...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Plastic Ki Duniya", "प्लास्टिक की दुनिया " Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mere Gaon Ka Mela”, “मेरे गाँव का मेला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “26 January - Republic Day”, “26 जनवरी-गणतंत्र-दिवस” Hindi , Paragraph, Spee...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Makar Sankranti Festival”, “मकरसंक्रांति” Hindi , Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chutti Ka Din”, “छुट्टी का दिन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Sugar Cane", "ईख” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Diwali Festival”, “दीपावली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Vigyan Ke Badhte Charan", "विज्ञान के बढ़ते चरण" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Tea", "चाय” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Christmas Festival”, “क्रिसमस का त्योहार” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Maa”, “मेरी माँ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “A Gardner”, “माली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stude...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मेरी प्रिय पुस्तक", "Meri Priya Pustak" Hindi Paragraph, Speech for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chuha”, “चूहा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Circus Show”, “सर्कस शो” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay