शठ सुधरहि सत्संगति पाई
Sath Sudhrahi Satsangati Pai
मनुष्य सामाजिक प्राणी है। उसे अनेक लोगों के संपर्क में आना पड़ता है, जिनका प्रभाव उस पर अवश्य पडता है। उत्तम प्रकृति के मनुष्यों की संगति ‘सत्संगति’ कहलाती है। सत्संगति के प्रभाव से दुष्ट भी सुधर जाते हैं। जैसे पारस पत्थर के स्पर्श से लोहा भी सोना बन जाता है, वैसे ही अच्छे जनों की संगति से शठ भी सुधर जाता है। स्वाति की एक बूँद जब कदली (केले) पर पड़ती है, तो कपूर; सीप के मुख में पड़ती है, तो मोती; पर यदि सर्प के मुख में पड़ जाए, तो विष बन जाती है। व्यक्ति जैसी संगति में बैठेगा, वैसा ही फल प्राप्त होगा। काँच का एक टुकडा, सोने के संपर्क में आकर मणि की शोभा देता है, कमल के पत्ते पर पड़ी पानी की बूंद मोती की शोभा देती है, लोहे की छोटीसी कील भी पानी में डूब जाती है, पर लकड़ी में जोड़ने पर लोहे के बड़े-बड़े सरिए पानी में तैरने लगते हैं। महापुरुषों तथा सज्जनों की संगति हमारी उन्नति का कारण बनती है, जब कि कुसंगति हमारे पतन का। कुख्यात डाकू अंगुलिमाल महात्मा बुद्ध की संगति पाकर क्रूर कर्म भूल गया। सत्संगति अज्ञान का नाश करती है, वाणी में सत्यता को प्रविष्ट करती है तथा अनेक गुणों का विकास करती है। इसके विपरीत कुसंगति हमें अधोगति की ओर ले जाती है। कर्ण जैसा महादानी दुर्योधन की संगति में रहकर कर्तव्य-अकर्तव्य को भूल बैठा। कुसंगति का प्रभाव व्यक्ति पर थोड़ा या अधिक अवश्य पड़ता है। किसी ने ठीक कहा है-‘काजल की कोठरी में कैसो हू सयानो जाए, एक लीक काजर की लागि है पै लागि है।’ हमारा कर्तव्य है कि हम सज्जनों की संगति करें और दुर्जनों से दूर रहें।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "चरित्र बल", "Charitra Bal" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chidiya Ghar Ki Sair”, “चिड़ियाघर की सैर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Maa”, “मेरी माँ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “A Postman”, “डाकिया” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mein Doctor Banna Chahta Hu”, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ” Hindi Paragraph, Speech, N...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Budhi Hi Shreshth Bal Hai”, “बुद्धि ही श्रेष्ठ बल है” Hindi Paragraph, Speech, Niban...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बढ़ती जनसंख्या: एक गंभीर समस्या", "Badhti Jansankhya - Ek Gambir Samasya" H...
Hindi Essay
Hindi Essay on “A Juggler”, “मदारी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chidiya”, “चिड़िया” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Anushasan”, “अनुशासन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “पंडित जवाहरलाल नेहरू” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Dog A Pet Animal”, “कुत्ता एक पालतू जानवर” Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Younger Brother”, “मेरा छोटा भाई” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamare Gaon Ka Bazar”, “हमारे गाँव का बाजार” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Guru Gobind Singh Ji", "गुरु गोविन्द सिंह जी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for C...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Spring season”, “वसंतऋतु” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Paragraph
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा जीवन लक्ष्य ", "Ambition of My Life" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "सच्ची मित्रता", "True Friendship" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "शिक्षक दिवस", "Teacher's Day" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Maharana Pratap", "महाराणा प्रताप” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...
Hindi Essay