भारत में बढ़ता भ्रष्टाचार
‘भ्रष्टाचार’-दो शब्दों के मेल से बना है- ‘भ्रष्ट’ + आचार’। इस आधार पर भ्रष्ट या पतित आचरण या व्यवहार ही भ्रष्टाचार कहलाता है। भ्रष्टाचार में वे सभी बातें शामिल हो जाती हैं, जिनमें मतलबपरस्ती या स्वार्थपरता आ जाती है। जिन्हें समाज में आचारहीन कहा जाता है तथा जिन से लोगों को कष्ट पहुँचता है। रिश्वतखोरी, कालाबाजारी. मिलावट, कर्तव्यविमुखता, जमाखोरी, भाई-भतीजावाद-ये सभी भ्रष्टाचार के स्वरूप हैं। भ्रष्टाचार की जननी हैस्वार्थपरता। आज भ्रष्टाचार की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि कोई भी काम रिश्वत दिए बिना नहीं होता। व्यक्ति का नैतिक पतन तथा अधिक-से-अधिक धन कमाने की कुत्सित प्रवृत्ति से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। यद्यपि भ्रष्टाचार की समस्या विश्वव्यापी है तथापि हमारे देश में स्थिति अत्यंत गंभीर है। आज जिधर देखें उधर ही आदर्शहीनता, अनैतिकता, रिश्वतखोरी तथा घोटाले हैं। नीचे से ऊपर तक सभी इसकी चपेट में हैं। बड़े-बड़े राजनेता भी इसमें लिप्त हैं। कोई किसी घोटाले में फँसा है, तो कोई अन्य में। ऊपर से सफ़ेदपोश दिखने वाले ये राजनेता भ्रष्टाचार से अछूते नहीं हैं। भ्रष्टाचार के कारण अनेक समस्याओं का जन्म होता है, जिनमें अनुशासनहीनता, अनैतिकता, राष्ट्रीय चरित्र का ह्रास, नैतिक मूल्यों का पतन, अपराधवृत्ति का बढ़ना तथा समाज में असुरक्षा की भावना प्रमुख है। भ्रष्टाचार के कारण ही आज कानून तथा न्याय व्यवस्था चरमरा गई है। इस समस्या का समाधान आसान नहीं है, पर युवाओं में नैतिक मूल्यों के संवर्धन से भविष्य में यह कुछ हद तक हल हो सकती है।
Related posts:
Hindi Essay on “Hamare Padosi”, “हमारे पड़ोसी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lokmanya Tilak”, “लोकमान्य तिलक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Metro Train", "मेट्रो रेल" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My School”, “मेरी पाठशाला” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Aam Phalo Ka Raja”, “आम - फलों का राजा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dhobi ”, “धोबी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Mitra”, “मेरा प्रिय मित्र” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Village”, “मेरा गाँव” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “तोता”, “Parrot” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Stu...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Bhagya aur Budhi”, “भाग्य और बुद्धि” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Samudra", "समुद्र” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मधुर वाणी", "Madhur Vani" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Krodh", "क्रोध” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Gaon”, “मेरा गाँव” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 St...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chutti Ka Din”, “छुट्टी का दिन” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Shrimati Pratibha Patil”, “श्रीमती प्रतिभा पाटिल” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh f...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Jeevan Me Tyoharo Ka Mahatva", "जीवन में त्योहारों का महत्त्व" Hindi Paragr...
Hindi Essay
Hindi Essay on “My Favourite Leader”, “मेरा प्रिय नेता” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dahej Pratha - Ek Samajik Abhishap”, “दहेज प्रथाः एक सामाजिक अभिशाप” Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Maa”, “मेरी माँ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 St...
Hindi Essay