चरित्र बल
‘चरित्र’ से आशय है-व्यक्ति का चाल-चलन या जीवनयापन की पद्धति। चरित्र व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण है, इसीलिए चरित्र को आदतों का समूह कहा गया है, जिसमें अनेक गुणों का समावेश है। चरित्र मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है, उसकी वास्तविक शक्ति है, उसकी उन्नति का मूलाधार है, उसकी प्रतिष्ठा एवं सम्मान का आधार है तथा उसके आत्मविश्वास का परिचायक है। चरित्रवान व्यक्ति ही किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। चरित्रवान व्यक्ति कालजयी होते हैं। इतिहास चरित्रवान लोगों के अनगिनत उदाहरणों से भरा पड़ा है, जो नश्वर शरीर नष्ट हो जाने पर भी अमर हैं, जिनके आदर्श आज भी हमारा पथ-प्रदर्शन करते हैं। किसी भी देश की उन्नति और प्रगति का आधार भी वहाँ के निवासियों का चरित्र बल ही है। राष्ट्रीय चरित्र के अभाव में हमारा यह विशाल देश मुट्ठी भर विदेशियों द्वारा पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ा गया तथा गांधी सरीखे अनेक चरित्रवान महापुरुषों के नेतृत्व में इसने पुनः स्वाधीनता प्राप्त की। ‘सत्संगति’ चरित्र निर्माण का सर्व प्रमुख साधन है। चरित्र निर्माण का सबसे उपयुक्त समय शैशवकाल तथा विद्यार्थी जीवन होता है। इसी काल में छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार डाले जा सकते हैं। दुर्भाग्य से आज हमारे समाज में राष्ट्रीय चरित्र में गिरावट आई है, जिससे चारों ओर अनैतिकता, भ्रष्टाचार तथा अपराधों का बोलबाला है। आज युवकों को चरित्रवान बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on “Monkey Animal”, “बंदर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Varsha Rituo Ki Rani", "वर्षा: ऋतुओं की रानी" Hindi Paragraph, Speech for C...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mere Pitaji”, “मेरे पिताजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "विद्यार्थी और अनुशासन", "Vidyarthi Aur Anushasan" Hindi Paragraph, Speech f...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Samay ka Sadupyog", "समय का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Saheli”, “मेरी सहेली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मधुर वाणी", "Madhur Vani" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Ek Railway Durghatna ", "एक रेलवे दुर्घटना” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mere Gaon Ka Mela”, “मेरे गाँव का मेला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “स्वामी विवेकानंद” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Sagar Kinare ka Drishya”, “सागर किनारे का दृश्य” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar Holi”, “मेरा प्रिय त्योहार: होली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Kumbh Mela Haridwar", "कुंभ मेला - हरिद्वार” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "यात्रा का महत्व", "Importance of Travel" Hindi Paragraph, Speech for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lion Animal”, “सिंह” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Paise ka Sadupyog”, “पैसे का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Paragraph
10 Lines Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji ”, “छत्रपति शिवाजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh f...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Meri Matribhumi", "मेरी मातृभूमि" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lokmanya Tilak”, “लोकमान्य तिलक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8,...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Tea", "चाय” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay