Home » Children Story » Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Galat Aadat ka Ahsaas”, “गलत आदत का अहसास” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Galat Aadat ka Ahsaas”, “गलत आदत का अहसास” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

गलत आदत का अहसास

एक दिन बादशाह अकबर बहुत परेशान थे, कारण था उनके बेटे की अंगूठा चूसने की आदत। बादशाह अकबर ने कई तरीके आजमाए लेकिन शहजादे की आदत पर कोई असर नहीं हुआ।

अकबर अपने दरबार में बैठे थे तब उन्हें एक फ़क़ीर के बारे में पता चला जिनकी बातें इतनी अच्छी होती हैं कि टेड़े से टेड़ा व्यक्ति भी सही दिशा में चलने लगता हैं।

अकबर ने उस फ़क़ीर को दरबार में पेश करने का हुक्म दिया। फ़क़ीर दरबार में आया उसे अकबर ने अपने बेटे की गलत आदत के बारे में बताया और कोई उपाय करने का आग्रह किया।

दरबार में सभी दरबारी और बीरबल के साथ अकबर और उनका बेटा भी था। फ़क़ीर ने थोड़ी देर सोचा और कहा कि मैं एक हफ़्ते बाद आऊंगा और वहां से चला गया। अकबर और सभी दरबारियों को यह बात अजीब लगी कि फ़क़ीर बिना शहजादे से मिले ही चले गए।

एक हफ़्ते के बाद, फ़क़ीर दरबार में आये और शहज़ादे से मिले और उन्होंने शहज़ादे को प्यार से मुहं में अंगूठा लेने से होने वाली तकलीफ़ों के बारे में समझाया और शहज़ादे ने भी कभी भी अंगूठा ना चूसने का वादा किया।

अकबर ने फ़क़ीर से कहा कि यह काम तो आप पिछले हफ़्ते ही कर सकते थे। सभी दरबारियों ने भी नाराज़गी व्यक्त की, कि इस फ़क़ीर ने हम सभी का वक्त बरबाद किया, और इसे सजा मिलनी चाहिए क्यूंकि इसने दरबार की तौहीन की है।

अकबर को भी यही सही लगा और उसने सजा सुनाने का तय किया। सभी दरबारियों ने अपना अपना सुझाव दिया।

अकबर ने बीरबल से कहा- बीरबल तुम चुप क्यूँ हो ? तुम भी बताओं की क्या सजा देनी चाहिए ?

बीरबल ने जवाब दिया- जहांपनाह! हम सभी को इस फ़क़ीर से सीख लेनी चाहिए और इन्हें एक गुरु का दर्जा देकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

अकबर ने गुस्से में कहा- बीरबल ! तुम हमारी और सभी दरबारियों की तौहिन कर रहें हो।

बीरबल ने कहा-जहांपनाह ! गुस्ताखी माफ़ हो। लेकिन यही उचित न्याय हैं। जिस दिन फ़क़ीर पहली बार दरबार में आये थे और आप जब शहजादे के बारे में उनसे कह रहे थे तब आप सभी ने फ़क़ीर को बार बार कुछ खाते देखा होगा। दरअसल फ़क़ीर को चूना खाने की गलत आदत थी।

जब आपने शहज़ादे के बारे में कहा तब उन्हें उनकी गलत आदत का अहसास हुआ और उन्होंने पहले खुद की गलत आदत को सुधारा। इस बार जब फ़क़ीर आये तब उन्होंने एक बार भी चूने की डिबिया को हाथ नहीं लगाया।

यह सुनकर सभी दरबारियों को अपनी गलती समझ आई और सभी से फ़क़ीर का आदर पूर्वक सम्मान किया।

शिक्षा/Moral:- हमें भी हमेशा दूसरों को ज्ञान देने से पहले खुद की कमियों को सुधारना चाहिए और सही उदाहरण पेश करना चाहिए, तभी हम दूसरों को ज्ञान देने के काबिल हो सकते हैं।

Related posts:

English Essay, Moral Story “Divide and rule policy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Friendship of a Lion and a Mouse" for Kids and Children for Class 5,...

Moral Story

English Short, Moral Story “The lion's bad breath" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

Hindi Moral Story "Nirantar Paryas", "निरंतर प्रयास” for Kids, Full length Educational Story for Stu...

Children Story

English Short Moral Story “Our struggles in life develop our strengths” Inspirational Story for Kids...

English Speech

English Short, Moral Story “Don’t Judge Anyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Children Story

Hindi Moral Story "Soch Samjh aur Faisla", "सोच समझ और फैसला” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Afsar", "किसका अफसर" for Kids, Educational Story for Students ...

Children Story

Hindi Moral Story "Dimag ke Bina Gadha", "दिमाग़ के बिना गधा” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Identifies Thief" for Kids, Educational Story for Students ...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Most Beautiful Heart” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...

Short Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Colorful Bird" for Kids, Educational Story for Students of class 5...

Moral Story

Hindi Moral Story “Mahatma Budh aur Daku”, “महात्मा बुद्ध और डाकू” for Kids, Students of Class 5, 6,...

Children Story

Hindi Moral Story "Apne Apne Karam”, "अपने अपने करम” for Kids, Full length Educational Story for Stu...

हिंदी कहानियां

Hindi Moral Story "Snow White aur Saat Bone", "स्नो वाइट और सात बौने” for Kids, Full length Educatio...

Children Story

Hindi Moral Story "Sher aur Brahaman”, "शेर और ब्राह्मण” for Kids, Full length Educational Story for...

Children Story

English Short Moral Story “Having A Best Friend” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7, 8, ...

Children Story

English Short, Moral Story “The Thirsty Crow” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...

Short Story

Short Story "The Making of A Lion" for Children, moral story for kids in English for competition wit...

Children Story

Hindi Moral Story "Hmesha Budhi se kaam Len", "हमेशा बुद्धि से काम लें” for Kids, Full length Educat...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.