“आत्मविश्वास” सबसे बड़ा हथियार
बादशाह अकबर और बीरबल के बीच कभी-कभी ऐसी बातें भी हुआ करती थीं जिनकी परख करने में जान का खतरा रहता था।
एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा- ‘बीरबल, संसार में सबसे बड़ा हथियार कौन-सा है?’
बीरबल ने जवाब दिया बादशाह अकबर- संसार में सबसे बड़ा हथियार है आत्मविश्वास।’
बादशाह अकबर ने बीरबल की इस बात को सुनकर अपने दिल में रख लिया और किसी समय में इसको परखने का निश्चय किया।
दैवयोग से एक दिन एक हाथी पागल हो गया। ऐसे में हाथी को जंजीरों में जकड़ कर रखा जाता था।
बादशाह अकबर ने बीरबल के आत्मविश्वास की परख करने के लिए उधर तो बीरबल को बुलवा भेजा और इधर हाथी के महावत को हुक्म दिया कि जैसे ही बीरबल को आता देखे, वैसे ही हाथी की जंजीर खोल दे।
बीरबल को इस बात का पता नहीं था। जब वे बादशाह अकबर से मिलने उनके दरबार की ओर जा रहे थे, तो पागल हाथी को छोड़ा जा चुका था। बीरबल अपनी ही मस्ती में चले जा रहे थे कि उनकी नजर पागल हाथी पर पड़ी, जो चिंघाड़ता हुआ उनकी तरफ आ रहा था।
बीरबल बेहद बुद्धिमान, चतुर और आत्मविश्वासी थे। वे समझ गए कि बादशाह अकबर ने आत्मविश्वास और बुद्धि की परीक्षा के लिए ही पागल हाथी को छुड़वाया है।
दौड़ता हुआ हाथी सूंड को उठाए तेजी से बीरबल की ओर चला आ रहा था। बीरबल ऐसे स्थान पर खड़े थे कि वह इधर-उधर भागकर भी नहीं बच सकते थे। ठीक उसी वक्त बीरबल को एक कुत्ता दिखाई दिया। हाथी बहुत निकट आ गया था। इतना करीब कि वह बीरबल को अपनी सूंड में लपेट लेता।
तभी बीरबल ने झटपट कुत्ते की पिछली दोनों टांगें पकड़ीं और पूरी ताकत से घुमाकर हाथी पर फेंका। बुरी तरह घबराकर चीखता हुआ कुत्ता जब हाथी से जाकर टकराया तो उसकी भयानक चीखें सुनकर हाथी भी घबरा गया और पलटकर भागा।
बादशाह अकबर को बीरबल की इस बात की खबर मिल गई और उन्हें यह मानना पड़ा कि बीरबल ने जो कुछ कहा है, वह सच है। आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा हथियार है।
Related posts:
English Short, Moral Story “The Silver Key" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Difference" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Moral Story "Never Lose Hope " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
Short Story "The value of a copper coin" for Children, moral story for kids in English for competiti...
Children Story
English Short, Moral Story “The mice that ate balance" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Moral Story
Short Story "The Donkey and The Horse" for Children, moral story for kids in English for competition...
Children Story
English Short, Moral Story “False Pride" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Moral Story
English Short Moral Story “The Struggles of Our Life” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7...
Children Story
English Moral Story "Lion and Rabbit" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class ...
Children Story
English Inspirational Story “There Will Always be Problems” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Moral Story "True Profitable Transaction " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, ...
Children Story
English Short, Moral Story “The intelligent Offender" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Children Story
Hindi Moral Story "Kumhar aur Surahi", "कुम्हार और सुराही” for Kids, Full length Educational Story f...
Children Story
Hindi Moral Story “Mahatma Budh aur Daku”, “महात्मा बुद्ध और डाकू” for Kids, Students of Class 5, 6,...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kaun Gadha Tambakhu Khata Hai", "कौन गधा तम्बाकू खाता है" for Kids, ...
हिंदी कहानियां
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Teen Sawal", "तीन सवाल" for Kids, Educational Story for Students of ...
Children Story
English Short, Moral Story “You cannot please everyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
English Story "Don't desire to walk when you have wings to fly".
Children Story
English Short, Moral Story “The wolf and the lamb" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Short Story " Monkey Story" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story